एक्सप्लोरर

Rajasthan Biporjoy: बाड़मेर में नदी के तेज बहाव में फंसे 60 लोग, देवदूत बनकर एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Barmer News: बिपरजॉय के कारण हुई भारी बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर हैं. प्रशासन ने कई रास्तों को बंद कर दिया. तूफान के खत्म होने के बाद भी हालात भयावह बने हुए हैं.

Biporjoy In Rajasthan: अरब सागर (Arabian Sea) से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biporjoy) के कारण राजस्थान (Rajasthan) के कई जिलों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं. बाड़मेर (Barmer), जालोर (Jalore) और सांचोर (Sanchore) के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. तूफान के खत्म होने के बाद अभी हालात भयावह बने हुए हैं.

मूसलाधार बारिश के कारण कई वर्षों बाद सुकड़ी नदी, लूणी नदी और बांडी नदी में पानी तेजी से बढ़ने से ये पूरे उफान के साथ बह रही हैं. इसी दौरान बाड़मेर में नदी में बहाव के कारण अलग- अलग जगहों पर  60 लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सभी को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. 

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के कारण शुक्रवार (16 जून) और शनिवार (17 जून) को हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण रेगिस्तान की नदियां उफान पर हैं. सुकड़ी नदी, लूनी नदी और बांडी नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही तीनों नदियों में पानी का बहाव भी तेज हो गया, जिसके चलते नदी के आसपास बसे गांव ढाणी के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है.

पानी के बीच फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू

नदी का वेग बढ़ने के कारण खेतो में मौजूद कई परिवार नदी के पानी के बीच फंस गए. इसकी सूचना मिलने के बाद रैपिड एक्शन और पुलिस प्रशासन सहित एसडीआरएफ की टीम ने देर रात मौके पर पहुंच कर, लोगों को पानी के बीच से निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सुबह होने पर ट्रैक्टर की सहायता से एसडीआरएफ की टीमों ने खेतों में फंसे 60 लोगों को सुरक्षित पानी के बहाव से बाहर निकाला, इस कामयाब ऑपरेशन के बाद पुलिस और प्रसाशन ने राहत की सांस ली.

रेस्क्यू आपरेशन को लेकर समदड़ी तहसीलदार ने क्या कहा?

समदड़ी तहसीलदार हनुमान सिंह के मुताबिक समदड़ी इलाके में बहने वाली सुकडी नदी में पानी ज्यादा आ जाने के बाद नदी में तेज वेग से पानी बहने लगा. यहां के नदी में पानी के तेज बहाव के चलते खेतों में रहने वाले कुछ परिवार पानी में फंस गए थे. जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला. यह सभी लोग मजल और खरंटिया गांव में फस हुए थे. अलग-अलग जगह से 60 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

नदी में आए उफान के कारण कई रास्ते बंद- डीएसपी

डीएसपी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि चक्रवाती तूफान के बाद जो नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. समदड़ी के गांव की मजल कोटडी में भी नदी का तेज बहाव चल रहा है. नदी में आए उफान को देखते हुए कई रास्तों को बंद किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि नदी में आये उफान को देखते हुए नदी की रपट से नदी पार करने की कोशिश नहीं करें. साथ ही बारिश के बाद नाले और तलाब जैसे कई गड्ढों में पानी भर गया है, इसलिए छोटे बच्चों को उनसे दूर रखें.

जोधपुर संभाग के एसडीआरएफ इंचार्ज एडिशनल एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं. नदियों के बीच खेतों में काम करने वाले कई किसान पानी में फंसे हुए होने की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम के जवानों ने मुस्तैदी से काम करते हुए रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: Watch: भारी बारिश के बाद भी जोश बरकरार, बुजुर्ग दंपत्ति ने जमकर किया डांस, Viral Video देखकर सभी हैरान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget