एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भरतपुर के शिक्षा पदाधिकारी पर ACB ने कसा शिकंजा, रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में 1 शिक्षा पदाधिकारी के ऊपर ₹8000 रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक के शिकायत पर एसीबी ने अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में आज बुधवार (24 मई) को धौलपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील अग्रवाल को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने यह रिश्वत अपने विभाग के थर्ड ग्रेड टीचर से एक आदेश में संशोधन करने की एवज में 8000 रुपये की रिश्वत मांगी मांगी थी.

जानकारी के अनुसार परिवादी वर्ष 2012 से थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर जयपुर में तैनात था, लेकिन उसका तबादला कोर्ट के माध्यम से भरतपुर हो गया था. भरतपुर शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश जारी किया था कि राजस्थान के अन्य जिले से जो भी भरतपुर में तबादला होकर आएगा उसको 2 वर्ष का प्रोविजनल पीरियड फिर से पूरा करना होगा. परिवादी ने कहा की बह तो 2012 से कार्यरत है और न्यायालय के आदेश से वह भरतपुर तबादला कराकर आया है. इसी आदेश में संशोधन करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील अग्रवाल थर्ड परिवादी ग्रेड टीचर से 8000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था. जिला शिक्षा अधिकारी ने परिवादी को कहा था कि ऑफिस के लिए कुर्सी लेनी है.

ACB ने शिकायत पर लिया त्वरित एक्शन
परिवादी थर्ड ग्रेड टीचर ने इसकी शिकायत जयपुर एसीबी में की, जहां जयपुर एसीबी के निर्देश पर धौलपुर एसीबी की टीम ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया गया. जब शिकायत सही पाई है तो आज शिकायत का सत्यापन करने के बाद प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर करवाई  की. एसीबी धौलपुर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी सुनील अग्रवाल को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी (ACB) टीम ने ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम देने के बाद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है .

क्या  कहना है एसीबी अधिकारी का 
धौलपुर एसीबी के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि थर्ड ग्रेड टीचर ने 19 मई को शिकायत दर्ज की थी.  प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील अग्रवाल ने एक आदेश में संशोधन करने की एवज में 8000 रुपये  की रिश्वत देने की मांग की है. शिकायत का सत्यापन कराने पर सही पाया गया. उसके बाद आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Alwar News: जमीन को लेकर दो पक्षों के विवाद में कई घायल, 35 लाख की गाड़ी फूंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget