एक्सप्लोरर

Rajsamand News: मछली के जाल में नेट प्रैक्टिस करने वाले भरत की बॉलिंग के फैन हुए राहुल गांधी, देखें वायरल वीडियो

भरत सिंह राजस्थान के राजसमंद जिले के छोटे से गांव मोजवतों का गुड़ा का रहने वाले हैं. भरत की बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rajsamand News: कहते हैं ना अगर आप में कुछ कर गुजरने की लगन हो तो मुकाम हासिल हो ही जाता है. ऐसे ही एक राजसमंद के एक गांव का युवक अपने सपना सच होता देखने जा रहा है. यह वह युवक भरत सिंह है जिसने मछली का जाल लगाकर बोलिंग की प्रेक्टिस शुरू की और बोलिंग करते एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. भरत सिंह की बॉलिंग की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी तारीफ की. साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मदद करने के लिए भी कहा. 

नेट प्रैक्टिस के लिए लगाया मछली का जाल 
दरअसल भरत सिंह राजस्थान के राजसमंद जिले के छोटे से गांव मोजवतों का गुड़ा का रहने वाले हैं. भरत ने एबीपी न्यूज को बताया कि गांव में 8वीं तक स्कूल था तो 9वीं कक्षा से मामा के घर निचली निहारी जाकर रहने लगा. क्रिकेट खेलने का शोक शुरू से था लेकिन प्रेक्टिस के समय बॉलिंग करता था तो कई दूर तक चली जाती थी. इसलिए मामा ने अपने दोस्त से पुरानी मछली का जाल मंगवाया और गांव में ही लगाया. इसके बाद उसी जाल से प्रेक्टिस करने लगा. इसमें मेरा साथ मेरे दोस्त ललित ने दिया. उसी ने प्रेक्टिस करने को कहा और वहीं वीडियो बनाकर शेयर करता था.  

 

एक मैच में 4 ओवर में 6 विकेट और 14 रन दिए
भरत ने आगे बताया कि 5वीं क्लास से हाथ घुमाकर बॉलिंग करना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे गेंदबाजी तेज होती गई. गांव में ही टूर्नामेंट होते थे तो उनमें भाग लिया. अब तक सबसे हाइएस्ट स्कोर एक मैच में 4 ओवर में 14 रन दिए और 6 विकेट लिए थे. लोग मेरी स्पीड के फैन हो गए. फिर दोस्त ललित ने कहा कि गेम महंगा है लेकिन कुछ जुगाड़ कर शुरुआत करते हैं. इसके बाद ललित साथ में रहता और प्रेक्टिस करना शुरू की. यहीं नहीं मामा के घर के पास मछली की जाल लगाकर प्रैक्टिस शुरू की लेकिन वहां घास उगने लगी. फिर अपने गांव में ही प्रैक्टिस शुरू की. 

मिट्टी डाल रोलर की जगह पत्थर से पिच बनाई
भरत ने बताया कि 1 बीघा जमीन में पिता खेती करते हैं. इससे ही गुजारा होता है. खेत के पास ही खाली थोड़ी जमीन पर पिच बनाने का सोचा. मिट्टी डाली और सतह प्लेन करने के लिए गोल पत्थर घुमाए. फिर उसपर मछली का नेट लगाकर प्रेक्टिस कर रहा हूं. ननिहाल में रह रहा हूं. स्कूल भी जाना होता है. इसलिए स्कूल होने के बाद दोस्त की बाइक से रोजाना 15 किमी दूर अपने गांव जाता हूं और प्रैक्टिस करता हूं. शुरू से सपना है कि इंडिया के लिए बॉलिंग करूं.

ये भी पढ़ें

Bundi News: अब प्राइमरी में स्कूल में भी टेबल-कुर्सी पर बैठेंगे बच्चे, इंग्लिश बेहतर करने के लिए किया जाएगा ये काम

Bundi News: बूंदी में अब हर बुधवार को अधिकारी करेंगे सरकारी दफ्तरों की सफाई, कलेक्टर ने दिए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget