एक्सप्लोरर

नेपाल हिंसा में फंसी राजस्थान की महिला विधायक, वापसी के लिए केंद्र से किया गया संपर्क

भरतपुर जिले की बयाना सीट से महिला विधायक रितु बनावत छुट्टी पर थीं. वो हाल ही में कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गईं थीं. इसके बाद वो नेपाल गईं, जहां वो फंसी हैं.

नेपाल में हो रही हिंसा में राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना सीट से महिला विधायक रितु बनावत भी फंसी हुई है. विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने बुधवार (10 सितंबर) को सदन को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है वे सकुशल आ जाएं. इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क साधा गया है. रितु बनावत निर्दलीय विधायक हैं.

नेपाल में सोमवार (8 सितंबर) से लगातार हिंसा हो रही है. सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के कारण प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मंगलवार को इस्तीफा देना पड़ा. इस दौरान भीड़ ने अहम इमारतों में आग लगा दी.

विधायक ने की कैलाश मानसरोवर की यात्रा

रितु ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीर शेयर करते हुए 3 सितंबर को फेसबुक पर लिखा, ''परमात्मा की असीम कृपा से 03 से 12 सितंबर तक कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, समस्त क्षेत्र वासियों के उत्तम स्वास्थ्य,सुख संपदा हेतु भोलेबाबा से प्रार्थना करती हूं.''


नेपाल हिंसा में फंसी राजस्थान की महिला विधायक, वापसी के लिए केंद्र से किया गया संपर्क

उन्होंने कहा, इस दौरान 03 सितंबर से 12 सितंबर तक मैं विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित नहीं रह पाऊंगी और वहां नेटवर्क न होने के कारण संपर्क की स्थिति में नई रह पाऊंगी. दिनांक 13 सितंबर के बाद में पुन: आप सबकी सेवा में उपस्थित हो पाऊंगी. धन्यवाद.''

रितु को निर्दलीय बड़े अंतर से मिली थी जीत

2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रितु बनावत का टिकट काट दिया था और वो निर्दलीय चुनाव लड़ीं. इस चुनाव में उन्हें बड़े अंतर से जीत मिली. रितु को 105,749 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के अमर सिंह को  65,107 वोट मिले. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को मात्र 14,398 वोट मिले. 2018 के चुनाव में रितु बनावत बीजेपी के टिकट पर लड़ीं थी. उन्हें कांग्रेस के अमर सिंह ने हराया था.

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार (10 सितंबर) को नेपाल में हुई हिंसा पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वहां फंसे राजस्थानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है. उन्होंने राजस्थान पुलिस को तुरंत सहायता के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, यह जानकारी एक विज्ञप्ति में दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के कारण वहां फंसे राज्य के निवासियों और उनके परिवारों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस ने एक स्पेशल सेल स्थापित किया है.

यह सेल अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के कार्यालय में बनाया गया है और इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) गोवर्धन लाल सोकारिया को सौंपी गई है.

आपात स्थिति या सहायता की जरूरत होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832, 0141-2741807 पर संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9784942702 पर भी संदेश भेज सकते हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget