एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में दिखी अनोखी खगोलीय घटना, तेज रफ्तार और रौशनी में निकला उल्कापिंड

उदयपुर में रात को आकाश में ऐसी खगोलीय घटना हुई कि सभी देखकर चौक गए. रोशनी के साथ तेज रफ्तार में कोई वस्तु गुजरती हुई दिखाई दी.

Udaipur News: उदयपुर में रात को आकाश में ऐसी खगोलीय घटना हुई कि सभी देखकर चौक गए. रोशनी के साथ तेज रफ्तार में कोई वस्तु गुजरती हुई दिखाई दी. सभी ने उसे अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल किया. यह खगोलीय घटना राजस्थान के उदयपुर और बांसवाड़ा जिले के लोगों ने देखी और मोबाइल से वीडियो बनाए. यह राजस्थान ही नहीं मध्यप्रदेश में भी लोगों ने देखा. 

आसमान में दिखी खगोलीय घटना
उदयपुर जिले के सेमारी कस्बे के लोगों ने बताया कि शनिवार रात को उस समय हतप्रभ रह गए जब  आकाश से धरती की तरफ चमकीली वस्तु गिरती दिखाई दी. पहले तो सभी इसे फाइटर प्लेन समझा, लेकिन धीरे-धीरे नजदीक आने पर यह चमकीली चीज तारों की तरह बिखर कर धरती की ओर गिरते हुए ओझल हो गई. बाद में पता चला कि यह उल्कापिंड था. उदयपुर के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहले तो उन्हें भी लगा कि कोई फाइटर जा रहा है, लेकिन पास आते ही वह अलग-अलग होता दिखाई दिया. यह टूटते तारे के रूप में उल्कापिंड था. बता दें कि हाल ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी जारी की थी कि 4 मार्च को सुबह पृथ्वी के बेहद नजदीक से उल्कापिंड गुजरेगा.

रिपोर्ट्स में अनुसार आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का (meteor) और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं. उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड (meteorite) कहते हैं.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया आदेश, उदयपुर की झीलों में अब नहीं चलेगी पेट्रोल-डीजल की नाव

Gangaur Puja 2022: राजस्थान में गणगौर पूजन की तैयारी हुई पूरी, धूमधाम से 16 दिनों का होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget