एक्सप्लोरर

'साइबर अपराधियों के नाम पर वसूली', भंवर जितेंद्र पर ज्ञानदेव आहूजा ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

Alwar News: माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि कहा कि दो पुलिसकर्मी नहीं पूरा थाना दोषी है. उन्होंने कहा कि बिना वारंट के घर में घुसी पुलिस ने बच्ची को पैरों से कुचल कर मार डाला.

Rajasthan News: पिछले दिनों अलवर के नौगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोलियाबास गांव में पुलिस ने सुबह करीब छह बजे दबिश दी थी. साइबर अपराधी की तलाश में पुलिस इमरान नामक व्यक्ति के घर पहुंची. इमरान का मोबाइल जब्त कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की. कार्यवाही के दौरान चारपाई पर सो रही डेढ़ माह की बच्ची मौत हो गई. परिजनों ने बच्ची की मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया. उन्होंने बताया कि इमरान को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी चारपाई पर चढ़ गए. चारपाई पर सो रही बच्ची की पुलिसकर्मी के कुचलने से मौत हो गई.

पिता इमरान ने हेड कांस्टेबल गिरधारी और जगबीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दी है. अब मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है. घटना की जानकारी लेने माकपा नेता वृंदा करात भी रामगढ़ पहुंची. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि एफआईआर में सिर्फ दो पुलिसकर्मियों के नाम लिखे गए जबकि पूरा थाना दोषी है. बिना वारंट के घर में घुसी पुलिस ने बच्ची को पैरों से कुचल कर मार डाला. पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने साइबर अपराधियों के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गया है.

डेढ़ माह की बच्ची की मौत का मामला

भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान योगेश प्रधान ,आर्यन जुबेर, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी का नेता पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचा. पुलिस घरों में डकैतों की तरह घुस रही है. पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने भंवर जितेंद्र सिंह पर पलटवार किया. उन्होंने जितेंद्र सिंह को तुष्टिकरण की राजनीति छोड़ने की सलाह दी. गौरतलब है कि बच्ची की मौत के विरोध में परिजनों ने प्रदर्शन किया.

5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

शव के साथ नौगांवा थाने के बाद एसपी आवास पहुंचे. परिजनों के साथ ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की. सीओ सिटी अंगद शर्मा ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर जांच का भरोसा दिलाया. एएसपी डॉक्टर तेजपाल ने बताया कि दबिश टीम में शामिल हेड कांस्टेबल जगवीर, गिरधारी, कांस्टेबल शाहीद, ऋषिकेश और सुनील सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. थाना अधिकारी अजीत बड़सरा के खिलाफ जांच का आदेश जारी हुआ है. 

जुगल किशोर गांधी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- होली पर रेलवे चलाएगा जोधपुर से बांद्रा, हरिद्वार और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget