एक्सप्लोरर

Rajasthan News: संस्कृत में शपथ लेने वाले 21 विधायकों का होगा सम्मान, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे सम्मानित

Rajasthan: राजस्थान में 20 और 21 दिसंबर 2023 को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई, जिसमें 21 विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली थी. अब उन्हें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सम्मानित करेंगे.

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को संस्कृत में शपथ लेने वाले 21 विधायकों को सम्मानित करेंगे. संस्कृत भारती के जयपुर क्षेत्र के सचिव कृष्ण कुमार कुमावत ने कहा कि राजस्थान के 16वें विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों ने संस्कृत में शपथ लेकर इसके संरक्षण में सहयोग दिया है और राजस्थान को गौरवान्वित किया है. उन्होंने विधायकों की तारीफ करते हुए कहा कि 21 विधायकों ने प्राचीन भाषा संस्कृत में शपथ लेकर गुजरात का गौरव बढ़ाया है. 

कृष्णकुमार कुमावत ने आगे कहा कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, संस्कृत भारती और भारती मासिक पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार (19 जनवरी) को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि देवनानी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. राजस्थान के इन विधायकों ने संस्कृत में ली थी शपथ.

उदयलाल भड़ाना (मांडल), गोपाल शर्मा (सिविल लाइन), गोपाल लाल शर्मा (मांडलगढ़), छगनसिंह राजपुरोहित (आहोर), जुबेर खान (रामगढ़), जेठानंद व्यास (बीकानेर पश्चिम), कैलाश मीणा (गढ़ी), बालमुकुंद आचार्य (हवामहल), युनुस खान (डीडवाना), लादूलाल पीतलिया (सहाड़ा), वासुदेव देवनानी (अजमेर उत्तर), बाबूसिंह राठौड़ (शेरगढ़), जोगेश्वर गर्ग (जालौर), जोराराम कुमावत (सुमेरपुर), दीप्ति माहेश्वरी (राजसमंद), नौक्षम चौधरी (कामां), पब्बाराम विश्नोई (फलौदी), महंत प्रताप पुरी (पोकरण), संदीप शर्मा (कोटा दक्षिण), शंकरलाल (सागवाड़ा) और हरि सिंह रावत (भीम), बाबू लाल खराड़ी ने संस्कृत में शपथ ली थी.

संस्कृत में शपथ लेने वाले विधायक होंगे सम्मानित 

बता दें कि राजस्थान विधानसभा में 20 और 21 दिसंबर को नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाई गई थी. इस दौरान 21 विधायकों ने संस्कृत भाषा में शपथ ली थी. जिसके बाद इन विधायकों की चर्चा तेज हो गई थी और अब राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इन विधायकों को सम्मानित करने वाले है. बता दें कि संस्कृत में शपथ लेने वाले विधायकों में दो मुस्लिम विधायक ये हैं, कांग्रेस के जुबैर खान और निर्दलीय जीते यूनुस खान. बता दें कि यूनुस खान बीजेपी से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़े थे. कांग्रेस विधायक जुबैर खान अलवर की रामगढ़ सीट से जीते तो वहीं बीजेपी से बागी होकर यूनुस खान ने डीडवाना सीट से निर्दलीय चुनाव जीते. इन दो मुस्लिम विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली थी. 

दोनों मुस्लिम विधायकों का संस्कृत में शपथ लेना चर्चा का विषय बना रहा. जिसके बाद कांग्रेस विधायक जुबैर खान ने कहा था कि वह पहले भी संस्कृत भाषा में शपथ ले चुके हैं. बता दें कि जुबैर खान की पत्नी का नाम सफिया जुबैर खान है. जो पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गईं थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट कर उनके पति जुबैर को टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस के इरादे पर खरा उतरे और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की.  राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव कराए गए. नतीजे तीन दिसंबर को आए थे. जिसमें बीजेपी ने प्रचंड जीत के साथ राजस्थान की सत्ता पर काबिज हुई. तो वहीं 191 विधायकों ने 20 दिसंबर को शपथ ली और आठ विधायकों ने 21 दिसंबर को शपथ ली. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भरतपुर में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में हंगामा, सांसद की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों से भिड़े BJP नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget