एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष ने लगाया माइक बंद करने का आरोप, बोले- 'हम यहां पर...'

Rajasthan Assembly Session: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में कहा कि हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे. लोकसभा में माइक बंद किए जा रहे थे अब यहां पर मेरा माइक बंद किया जा रहा है.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र आज (3 जुलाई) से शुरू हो गया है. सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष की मांग थी कि सत्र का प्रारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होना चाहिए, जबकि आज ऐसा नहीं कराया गया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह संविधान के नियमों का खुलेआम उल्लंघन है. टीकाराम जूली ने माइक बंद होने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि साल के पहले सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से कराने का नियम है, जबकि अभिभाषण नहीं कराया गया. इस पर विपक्ष के सदस्यों ने संविधान बचाओ का नारा लगाते हुए जोरदार हंगामा किया. दरअसल, विपक्ष के सदस्यों के हंगामा करने पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सत्र की शुरुआत नियमों के तहत ही हुई है. उन्होंने कहा कि यह दूसरा सत्र है जबकि पहला सत्र पूर्व में हो चुका है. ऐसे में हर बार राज्यपाल के अभिभाषण का नियम नहीं है.

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि इस साल का पहला सत्र कब हुआ, तारीख बता दीजिए. इस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने जवाब दिया और कहा कि पहला सत्र दिसंबर में शुरू हुआ था जो कि जनवरी तक चला. स्पीकर के जवाब पर टीकाराम जूली ने कहा कि दिसंबर 2023 में शुरू हुआ सत्र वर्ष 2024 का पहला सत्र कैसे हो गया. हालांकि, इसके बाद विपक्ष के सदस्यों को कोई जवाब नहीं दिया गया और सदन की कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई.

नेता प्रतिपक्ष ने लगाया ये आरोप
इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने माइक बंद होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि "हम यहां पर संविधान बचाने आये हैं. संविधान की हत्या नहीं होने देंगे. लोकसभा में माइक बंद किए जा रहे थे अब यहां पर मेरा माइक बंद किया जा रहा है. यह गलत हो रहा है." हालांकि, टीकाराम जूली के इस आरोप पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कुछ नहीं किया.

वहीं हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की खाली पांच विधान सभा की जानकारी दी है. इसके साथ ही हाथरस की दुर्घटना पर सदस्यों ने शोक व्यक्त किया. फिलहाल विधानसभा 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है. वहीं सत्र के प्रारंभ में बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक जयकृष्ण पटेल को सदस्य पद की शपथ दिलाई गई

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, बोले- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि...

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget