एक्सप्लोरर

President Draupadi Murmu Rajasthan Visit: कल से फिर शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करेंगी.वो सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुंचेंगी.

Rajasthan Politics: राजस्‍थान विधानसभा का सत्र शुक्रवार से फिर शुरू होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का विशेष संबोधन होगा.यह पहली बार होगा कि राष्ट्रपति राजस्थान विधानसभा को संबोधित करेंगी.राष्ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसके लिए विधानसभा भवन को भव्य रूप से सजाया गया है. बुधवार को राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित तैयारियों का रिहर्सल कर अंतिम रूप दिया गया.

क्या है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करेंगी. वो शुक्रवार सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुंचेंगी. विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे. राष्ट्रपति का दिन में सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है.

विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 15वीं राजस्‍थान विधानसभा के फिर शुरू हो रहे आठवें सत्र में शुक्रवार यानी 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा के सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के मुताबिक राजस्‍थान विधानसभा में राष्ट्रपति का संबोधन पहली बार हो रहा हैं. उन्होंने कहा कि यह सदन के लिए गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा.

रौशनी में जगमगाएगा विधानसभा भवन

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विधानसभा भवन में भव्य रोशनी की जा रही है. इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. विधानसभा में तैयारियों का रिहर्सल भी बुधवार को किया गया. विभिन्न बैठकों में अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से संबंधित तैयारियों और प्रोटोकॉल का खास ख्याल रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Watch: अलवर में ऑनलाइन गेम का बच्चे पर गंभीर असर, खुद से खा भी नहीं पा रहा, देखें चौंकाने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget