एक्सप्लोरर

Rajasthan: आज से शुरू हो रहा राजस्थान विधानसभा का सत्र, पहले दिन शपथ लेंगे विधायक, दूसरे दिन करेंगे अध्यक्ष का चुनाव

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आज यानी बुधवार से विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है. सत्र के पहले दिन विधायक शपथ लेंगे और दूसरे दिन अध्यक्ष का चुनाव होगा.

Rajasthan Assembly Session 2023: विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नया मुख्यमंत्री और नई सरकार राजस्थान को मिल गई है. अब राजस्थान की राजनीति के लिए आज यानी 20 नवंबर का दिन भी काफी महत्वपूर्ण है. राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, 'राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है.'

पहले दिन विधायकों की शपथ, दूसरे दिन अध्यक्ष का होगा चुनाव

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का आज यानी बुधवार को पहला दिन होगा. इस सत्र में पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे. सत्र का दूसरा दिन 21 दिसंबर को होगा और तब बाकी बचे रह जाने वाले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. गुरुवार को सत्र के दूसरे दिन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के लिए भी चुनाव होगा. भारतीय जनता पार्टी के पास सदन में बहुमत है और बीजेपी की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जारी रखा रिवाज, बदली सरकार

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस चुनाव में राजस्थान का रिवाज जारी रखते हुए कांग्रेस की सरकार होते हुए भी चुनाव जीत लिया. बीजेपी को विधानसभा चुनाव में 115 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और पार्टी महज 69 सीटों पर सिमट गई.

राजस्थान में 200 विधानसभा सीट तो 199 पर ही क्यों हुआ चुनाव

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन चुनाव 199 पर ही हुआ था, क्योंकि राज्य की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था. ऐसे में चुनाव आयोग ने उस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया था. अब करणपुर विधानसभा सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा.

करणपुर सीट पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत, गहलोत बोले- जिताकर गुरमीत सिंह कुन्नर को दें श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget