एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: राजस्थान चुनाव को लेकर क्या है मायावती की पार्टी की रणनीति? गठबंधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Rajasthan Elections 2023: बसपा अध्यक्ष ने दावा किया है कि इस बार पार्टी इतनी सीटें ले आएगी कि सरकार बन सके. भगवान सिंह बाबा का दावा है कि इस बार किसी और पार्टी को बहुमत में नहीं आने देंगे. 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भले ही कुछ महीने बचे हों, लेकिन सभी दल फाइनल तैयारी में हैं. कुछ तो अकेले दम पर मैदान में उतरने जा रहे हैं तो कुछ दल गठबंधन के सहारे मैदान में रहने वाले हैं. पिछले दो विधानसभा चुनाव में बेहतर करने वाली बसपा इस बार अलग रणनीति पर काम कर रही है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का दावा है कि इस बार पार्टी वैसे सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, मगर 60 सीटों पर पूरा फोकस होगा. 

ये वो सीटें हैं, जहां पर बसपा पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रही है. राजस्थान में ऐसी कुल 60 सीटें हैं. पूर्वी राजस्थान के अलावा झुंझनूं, सीकर और चूरू के साथ जयपुर की बगरूं और दूदू पर भी पूरा फोकस है. Abp News के ख़ास इंटरव्यू में भगवान सिंह बाबा ने खुलकर बसपा की नीतियों और चुनावी रणनीति पर अपना पक्ष रखा है.

इस बार बसपा की क्या है तैयारी?
बसपा अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का कहना है कि बसपा की पूरी तैयारी है. पार्टी पिछली बार से ज्यादा मजबूती इस बार चुनाव लड़ेगी. उनका यह भी कहना है कि जब बसपा मजबूती से चुनाव लड़ती है तो कोई भी दल बहुमत में नहीं आता है. पिछली बार भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. वैसे तो पार्टी सुप्रीमो का आदेश है कि सभी सीटों पर चुनाव लड़ना है और हम जुटे भी हैं. मगर 60 विधान सभा की सीटें हमारी प्राथमिकता में है. ये वो सीटें हैं जहां पर बसपा या तो जीती है और या तो नंबर दो पर रही है. इसलिए अपने वोटर्स को निराश नहीं करना है. बसपा मजबूती से चुनाव में उतरेगी.
Rajasthan Elections: राजस्थान चुनाव को लेकर क्या है मायावती की पार्टी की रणनीति? गठबंधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

अभी कोई गठबंधन नहीं?
बाबा का कहना है कि अभी किसी दल से कोई गठबंधन नहीं हो रहा है और न किसी दल से कोई चर्चा है. हम सभी सीटों पर अभियान चलाकर अपने वोटर्स के पास जा रहे हैं. इसी के तहत बसपा चली गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है. अभी भी दलित और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई काम नहीं हो रहा है. सरकारें अपने मन मुताबिक काम कर रही है. इसीलिए हम किसी से कोई गठबंधन नहीं करने वाले हैं. हमें दमदारी से चुनाव लड़ना है.

'हमारे विधायक ले जाने के बाद कांग्रेस को नहीं मिलता पूर्ण बहुमत'
भगवान सिंह बाबा ने इस बात पर जोर देकर कहा कि हमारे विधायकों को ले जाकर कांग्रेस अपनी सरकार तो बचा लेती है. लेकिन जब चुनाव में कांग्रेस जाती है तो उसका बुरा हाल हो जाता है और जब कांग्रेस सरकार में आती भी है तो उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है. इसलिए हम इस बार कांग्रेस के इस दोहरी नीति के खिलाफ लोगों को जागरूक भी करेंगे. बीजेपी भी दलितों के लिए कोई काम नहीं कर रही है. बाबा का आरोप है कि आज भी राजस्थान में दलित घोड़ी पर बैठक शादी में नहीं जा पा रहा है.

सरकार बनाने की है तैयारी
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार इतनी सीट जरूर लाई जाएगी कि हमारी सरकार बन जाए. हम इस बार किसी को बहुमत में नहीं आने देंगे. हम प्रत्याशियों के चयन में जुटे हैं. जल्द इसपर सहमति बन जाएगी. इस बार हम प्रत्याशियों पर धोखा नहीं खाने वाले हैं. हमारी सीटें इस बार ज्यादा होंगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही बसपा सुप्रीमो की रैली और सभाएं होंगी. बसपा कार्यकर्ता यहां पर उत्साहित हैं. हम 2023 में यहां सरकार बनाएंगे और 2024 में बसपा सुप्रीमो मायवती को पीएम बनाना है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: मेवाड़ की मुख्य उदयपुर सीट के एक और दावेदार? बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिला न्योता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget