एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत के बयान पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने कभी किसी जीतने योग्य उम्मीदवार का...'

Rajasthan Election News: सचिन पायलट ने कहा कि वह सभी योग्य उम्मीदवारों के प्रस्तावों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, यहां तक कि वे भी जो पिछले साल अनुशासनहीनता में शामिल थे.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कभी किसी जीतने योग्य उम्मीदवार का विरोध नहीं किया है और यहां तक कि उनका भी जो पिछले साल सितंबर में हुए प्रकरण के दौरान अनुशासनहीनता के आरोपी थे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के उस बयान के बाद पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें गहलोत ने दिल्ली में कहा कि उन्होंने राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट के समर्थकों को टिकट देने का विरोध नहीं किया है.

पायलट ने कहा कि वह सभी योग्य उम्मीदवारों के प्रस्तावों का खुले दिल से स्वागत करते हैं, यहां तक कि वे भी जो पिछले साल अनुशासनहीनता में शामिल थे. उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर माह में मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत खेमे के विधायकों के शामिल नहीं होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, तत्कालीन मुख्य सचेतक महेश जोशी और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी द्वारा नोटिस दिया गया था.

सचिन पायलट ने क्या कहा
गहलोत समर्थक विधायकों ने पिछले साल सितंबर में सचिन पायलट को नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने के पार्टी के किसी भी कदम का विरोध करने के लिए जयपुर में मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर एक समानांतर बैठक की थी. उस समय सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में थे. उस घटना का जिक्र करते हुए पायलट ने दौसा में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने उन सभी के प्रस्तावों का खुले दिल से स्वागत किया है जो जीतने योग्य हैं, यहां तक कि उन लोगों के भी जिन्होंने सोनिया गांधी की बात नहीं मानी थी.

2020 में कि थी पयलट ने बगावत
कांग्रेस नेता शुक्रवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दौसा में थे. पायलट ने कहा कि सभी नेताओं ने पार्टी हित में सामूहिक निर्णय लेने का प्रयास किया है और जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज के उस बयान का जिक्र किया कि कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच ‘‘प्रेम’’है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह उन शब्दों को भूल गए हैं जिनका इस्तेमाल मुख्यमंत्री गहलोत ने उस समय किया था जब उन्होंने 2020 में गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत की थी. 

पायलट ने कहा, ‘‘आपने आज सुना नहीं मुख्यमंत्री ने क्या बोला? हमारे अंदर जो प्यार मोहब्बत है वो एक मिसाल बन चुकी है और इस प्यार को देखकर विरोधी बहुत घबराये हुए हैं.’’ पायलट ने कहा, ‘‘जहां तक टिकटों की बात है, जो भी घटनाक्रम पिछले वर्ष हुआ और कुछ लोगों पर पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप भी लगे थे. उस पर कार्यवाही हुई या नहीं हुई, लेकिन जो जीतने योग्य उम्मीदवार हैं, उनका मैंने खुले मन से स्वागत किया.’’ 

'हम जो जीतने वाले उम्मीदवार हैं उनका समर्थन करें'
उन्होंने कहा, ‘‘इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है. आपसी प्यार, मोहब्बत, भाईचारे का कि हम जो जीतने वाले उम्मीदवार हैं उनका समर्थन करें.’’ जब उनसे पूछा गया कि अगर चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा, उन्होंने कहा कि नाम तय करना निर्वाचित उम्मीदवारों का काम है और फिर पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए फैसला लेता है. उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी फिर से राज्य में सरकार बनाएगी.

Rajasthan Election 2023: 'क्या छुपाना चाहती है राजस्थान सरकार...?' सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने CBI जांच पर क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget