एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल बोले- राजस्थान की जनता ने बना लिया बीजेपी और कांग्रेस को घर बैठाने का मन

Rajasthan Election 2023 News: नागौर से सांसद ने कहा कि वह 15 सालों से वसुंधरा और गहलोत के गठजोड़ की बात कह रहे हैं और अब सीएम ने भी ये बात सार्वजनिक रूप से कबूल ली है.

Rajasthan Election 2023: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो तथा नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा. दोनों दलों पर कटाक्ष करते हुए बेनीवाल ने कहा कि एक तरफ जहां कांग्रेस की सरकार जमकर प्रदेश में गुंडागर्दी कर रही है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में बीजेपी जनता के मुद्दों पर मौन हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ही धरातल पर जनहित के लिए संघर्ष कर रही है.

दरअसल, बीकानेर जिले के लूणकरणसर मुख्यालय पर आरएलपी द्वारा आयोजित किसान महापंचायत को हनुमान बेनीवाल संबोधित कर रह थे. हुए बेनीवाल ने कहा कि हजारों किसानों और युवाओं की मौजूदगी यह दर्शा रही है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को घर बैठाने का मन बना लिया है.

'हमारी रैली की वजह किसानों को मिली मजबूती'
उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नागौर, बाड़मेर, बीकानेर और सीकर की किसान हुंकार रैलियों के परिणाम स्वरूप ही तत्कालीन बीजेपी सरकार ने स्टेट हाइवे टोल फ्री किए और मुफ्त बिजली देने की घोषणा की. बेनीवाल ने आगे कहा हमारी रैली की वजह से ही किसान कर्ज माफी का मुद्दा देश में जीवंत हुआ और इसका परिणाम यह रहा कि राजस्थान में हमारे द्वारा उठाए गए कर्ज माफी के मुद्दे के बाद मध्य प्रदेश के किसानों ने भी किसान कर्ज माफी की मांग पुरजोर रूप से उठाई.

बेनीवाल ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर जहां बीजेपी ने किसानों के साथ छल किया, वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चुनाव से पूर्व 10 दिनों ने कर्ज माफ करने की घोषणा करके चले गए, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान के किसानों का पूरा कर्जा माफ नहीं हुआ.

'असली गुनहगारों को नहीं पकड़ पाई सरकार'
नागौर से सांसद ने कहा कि वह 15 सालों से वसुंधरा और गहलोत के गठजोड़ की बात कह रहे हैं और खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक रूप से यह कहा कि वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाई. बेनीवाल ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार आज तक असली गुनहगारों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई और लाखों युवाओं के भविष्य को अंधेरे में डाल दिया.

'43 सीटों पर RLP देगी सीधी टक्कर'
सांसद ने कहा कि मारवाड़ की 43 विधानसभा सीटों में से अधिकतर सीटों पर आरएलपी की सीधी टक्कर होगी और बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ भी अगर पूरा मन बना ले तो राज्य में बड़ा बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सीएम गहलोत ने किया बड़ा एलान, राजस्थान में बनेगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप बोर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget