एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राहुल गांधी आज मानगढ़ धाम से करेंगे चुनावी शंखनाद, कांग्रेस की इतनी सीटों पर नजर

Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा का चुनावी शंखनाद करने आज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आ रहे हैं. 8 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां सभा कर चुके हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आज बुधवार को बांसवाड़ा (Banswara) के मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में सभा होने जा रही है. आठ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यहां आए थे और उनकी भी बड़ी सभा हुई थी.  

अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं. सभा की तैयारिया पूरी हो चुकी हैं.  दावा किया जा रहा है की पीएम मोदी की अब तक हुई सभा से ज्यादा लोग इसमें आएंगे. मानगढ़ धाम में पीएम मोदी और राहुल गांधी का दौरा एक कनेक्शन को जोड़ते हुए देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवंबर 2022 को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में सभा हुई थी. यह सभा गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी. उस समय पीएम ने गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया था. निशाना थीं गुजरात की आरक्षित जनजातीय विधानसभा सीटों के साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश भी जनजातीय सीटें. 

उदयपुर संभाग में 16 सीटें
अब राहुल गांधी का दौरा है और यह राजस्थान चुनाव से पहले ही रहा है. वह भी मानगढ़ धाम में. निशाने पर हैं राजस्थान और मध्य प्रदेश की जनजातीय आरक्षित विधानसभा सीटें. सवाल उठता हैं कि जनजातीय क्षेत्र की आरक्षित सीटें इतनी मायने क्यों रखती हैं. ऐसा इसलिए की दोनों ही राज्यों में इनकी संख्या ज्यादा हैं. यहां आदिवासी एसटी वर्ग निवास करता हैं. राजस्थान की आरक्षित सीटों की बात करें तो 25 सीटें हैं, जिसमें से 16 तो उदयपुर संभाग में ही हैं.

कई नेता होंगे शामिल
वहीं मध्य प्रदेश की बारे करें तो वहां राजस्थान से कहीं ज्यादा सीटे हैं. मध्य प्रदेश में 47 अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र की विधानसभा सीटें हैं. इन्हीं सीटों को साधने राहुल गांधी आ रहे हैं. राजनीति विश्लेषक तो यह भी कह रहे हैं कि ये लोकसभा चुनाव का भी आगाज है. राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के कई नेता शामिल होने वाले हैं. बता दें दिल्ली से रवाना होकर राहुल गांधी 12:15 बजे उदयपुर पहुंचेंगे. 

राहुल गांधी उदयपुर से हेलीकॉप्टर में बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम जाएंगे. उनके साथ में सीएम अशोक गहलोत भी होंगे. राहुल गांधी की सभा शामिल होने के लिए उद्योग, वाणिज्य, राजकीय उपक्रम और देवस्थान विभाग मंत्री शकुंतला रावत, परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी भी बांसवाड़ा जाएंगे. 

Kota News: क्यों चुटकी बजाते मीटिंग से चले गए आयुक्त, पार्षदों ने कहा- 'जब तक माफी नहीं मांगते तब तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget