एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ का डोडा चूरा और 81 किलो चांदी जब्त

Rajasthan Election: प्रतापगढ़ पुलिस ने 20 करोड़ रुपये का डोडा चूरा और राजसमंद पुलिस ने 81 किलो चांदी को जब्त की है. यह प्रदेश में आचार सहिंता लगने के बाद पुलिस सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. आचार संहिता लगने के बाद से ही राजस्थान पुलिस की तरफ से लगातार अवैध मादक पदार्थों और नगदी परिवहन पर कार्रवाईयां की जा रही हैं. इसी कड़ूी में उदयपुर संभाग पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाईयां की हैं. इसमें प्रतापगढ़ पुलिस ने 20 करोड़ रुपये का डोडा चूरा और राजसमंद पुलिस ने 81 किलो चांदी जब्त की है. आचार संहिता लगने के बाद से मादक पदार्थों के मामले में राजस्थान पुलिस की ये अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. मादक पदार्थ वाले मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. 

वहीं चांदी जब्ती के मामले में व्यापारियों को डिटेन किया गया है. प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि आचार संहिता के दौरान जिले भर में लगातार कार्रवाइयों के निर्देश जारी किए थे. इसी क्रम में प्रतापगढ़ की धमोतर पुलिस ने डोडा चूरा को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि धमोतर पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की थी.  इसी दौरान पुलिस को एक ट्रक को आता दिखा, जिसे रोका गया. ट्रक को रोकने के बाद उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसमें मक्के के कट्टे भरे हुए मिले, लेकिन जब इन  कट्टों को हटाकर देखा तो अन्य कट्टे भी मिले, जिममें डोडा चूरा मिला.

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ एसपी ने बताया कि उसके बाद  इन डोडा चूरा से भरे कट्टों का वजन किया गया, तो इनमें कुल 33 क्विंटल डोडा चूरा निकला. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है. आचार संहिता के लगने के बाद से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. वहीं राजसमंद एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि आचार संहिता के दौरान लगातार अवैध मादक पदार्थ और अवैध नगदी परिवहन पर लगाम कसी जा रही है.

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में नाथद्वारा पुलिस ने एक ऑटो से 81 किलो चांदी के बिस्किट बरामद किए हैं. इसके साथ ही 95 ग्राम सोना सहित अन्य धातुएं भी बरामद हुई हैं. जिनकी बाजार में कीमत करीबन 60 लाख रुपये से ज्यादा है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि यह धातु व्यापारी को सप्लाई किए थे. बड़ी बात यह है कि यह सामान बस में आया था और इसे ऑटो में ले जाया जा रहा था.

Rajasthan Election 2023: हर गृहणी को 10 हजार रुपये, 500 में गैस सिलेंडर, प्रियंका गांधी की सभा से पहले कांग्रेस ने दी नई गारंटियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget