एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दंडवत परिक्रमा करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे नेताजी, क्या इसबार जनता पार लगाएगी नैय्या?

Rajasthan Elections 2023: भरतपुर की नगर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेम सिंह आज नगर कस्बे के बाजार में दंडवत परिक्रमा लगाते हुए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे |

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 कुछ दिनों के बाद होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राजस्थान में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं. वहीं कुछ प्रत्याशी मतदाता को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. चुनावी मौसम में जीत के लिए हर प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस दौरान अलग-अलग सियासी रंग भी देखने को मिल रहे हैं. भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेम सिंह फौजदार आज यानी गुरुवार को नगर कस्बे के बाजार में दंडवत परिक्रमा लगाते हुए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे. मतदाता को रिझाने के लिए और लोगों का वोट लेने के लिए नेम सिंह दंडवत परिक्रमा लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे.  

नामांकन दाखिल करने जाते वक्त दंडवत परिक्रमा लगाते हुए नेम सिंह फौजदार मतदाताओं से भावनात्मक अपील कर रहे हैं कि मैंने आपकी नगर विधानसभा क्षेत्र मे 25 वर्षों से लगातार सेवा की है, लेकिन अब मेरी अग्नि परीक्षा है और आप लोग तय करेंगे की मुझे पास होना है या फेल. मैंने अपना जीवन आपकी सेवा में कुर्बान कर दिया है और अब विधानसभा चुनाव में मुझे जीत या हार दिलानी है. यह निर्णय आपको करना है. मेरे साथ आप लोग न्याय करें यही मेरी अपील है.

हर बार एक पायदान बढ़े

साल1998 में छात्रसंघ अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक शुरुआत करने वाले नेम सिंह फौजदार भरतपुर की नगर विधानसभा सीट पर पहले भी 3 बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हर बार नेम सिंह एक पायदान ऊपर चढ़ते रहे. वो साल 2008 के चुनाव में चौथे नंबर पर रहे थे. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर और साल 2018 के विधानसभा चुनाव मे दूसरे नंबर पर रहे. नेम सिंह फौजदार अब चौथा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार में उनका रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे की यह मेरा अंतिम चुनाव है और आपको तय करना है की मुझे जीवित रहना है या मरना है.

क्या कहना है प्रत्याशी का

विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नेम सिंह फौजदार ने कहा की यह चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है, जो नीति-अनीति, न्याय-अन्याय की लड़ाई है. मैंने 25 वर्षों से जनता की सेवा की है, इसलिए आज दंडवत परिक्रमा लगाकर सभी जातियों को प्रणाम कर रहा हूं. नामांकन के लिए मैं भारी भीड़ ला सकता था मगर मैं सिर्फ आमजनता को प्रणाम कर नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं. 

Rajasthan Election 2023: साध्वी अनादि ने छोड़ा बीजेपी का साथ, सीएम गहलोत की मौजूदगी थामा कांग्रेस का हाथ, जानें इसके सियासी मायने?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget