एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'गहलोत पूरा खजाना गरीबों पर लुटा रहे हैं', पीएम मोदी के बयान पर क्या बोल गए खरगे?

Rajasthan Assembly Elections 2023: खरगे ने कहा कि लाख कोशिश करें लेकिन राजस्थान में इस बार फिर से कांग्रेस ही आएगी. राज्य में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

Rajasthan Election 2023 Date: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे जितनी कोशिश करें, लेकिन राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. उन्होंने ‘अमीर लोगों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने का काम’ करने के लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा. वह वैर (भरतपुर) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा,‘‘ मोदी जी, लाख कोशिश करें लेकिन (राजस्थान में) इस बार फिर से कांग्रेस ही आएगी.’’राज्य में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

खरगे ने आरोप लगाया कि बीजेपी अमीर लोगों को और अमीर और गरीब लोगों को और गरीब बनाने का काम करती है. उन्होंने कहा, ‘‘उनको गरीब को गरीब ही रखना है तथा अमीर को और अमीर बनाना है इसलिए वे हमेशा अपने मित्रों और दोस्तों को फायदा पहुंचाते हैं जबकि कांग्रेस गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए काम करती है.’’

उन्होंने कहा,‘‘हम गरीबों के लिए कुछ बोलें तो प्रधानमंत्री बोलते हैं ये सब रेवड़ी, पैसे बांट रहे हैं... गहलोत पूरा खजाना गरीबों पर लुटा रहे हैं ...इससे क्या फायदा होगा? यह उनका कहना है... अरे भाई, हम तो गरीब लोगों को दे रहे हैं... आपने तो अमीरों का 15 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया ... और जब हमने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करो , तो आपने ऐसा नहीं किया.’’ उन्होंने कहा, 'केंद्र युवाओं को गुमराह करने के लिए अग्निवीर योजना लेकर आया. अगर हमारी सरकार बनती है तो हम कोई रास्ता निकालेंगे.'

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस देश का संविधान सामाजिक न्याय की बात करता है, दलितों के लिए डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, पं. जवाहरलाल नेहरू और अन्य लोगों ने मिलकर कई कानून बनाए हैं. अगर हम स्वभाव से दलित विरोधी होते तो ऐसा नहीं होता. वे (भाजपा) दलित विरोधी हैं. भाजपा का लक्ष्य RSS के एजेंडे को आगे बढ़ाना है। वे दूसरों के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने खुद गरीबों के लिए, दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया. वे 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसा कर रहे हैं."

MP Election 2023: ‘छाप छोड़ने’ की छटपटाहट में अपना ही नुकसान! क्या एमपी में सपा-बसपा बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का 'खेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget