एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान नहीं कांग्रेस के अस्तित्व का चुनाव,' ईडी की छापेमारी पर सीएम गहलोत ने लगाए ये आरोप

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर पहुंचे, वह सोमवार (6 नवंबर) को सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. यहां उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: जोधपुर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात से करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ''छत्तीसगढ़ में के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी वाले पैसे ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, ये हमें हराने के लिए बाटेंगे.'' उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम को यह आरोप लगाने की नौबत क्यों आई? सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी वाले तो खुद राजस्थान में पकड़े गए हैं. इससे पूरा देश हिल गया है कि ईडी वाले पकड़े जा रहे हैं.

ईडी अधिकारियों के पकड़े जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स ये महत्वपूर्ण एजेंसियां हैं. जो अपराध करते हैं उनका पकड़ना जरुरी है. वहीं अगर आप इकॉनामिक अफेंड करने वालों पर ध्यान ही नहीं दोगे, सिर्फ आप बदला लेने की भावना से सरकार को गिराओगे और घेराव करेंगे. ऐसे में उनका क्या होगा जिनके लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स बनी है. इससे सिर्फ उनकी विश्वसनीयता कम हो जाएगी और जिससे सिर्फ देश का नुक्सान होगा.

टिकट के विरोध पर सीएम गहलोत ने क्या कहा?
राजस्थान में कांग्रेस ने शनिवार (4 नवंबर) को देर शाम उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है. इसमें कांग्रेस ने कुल 28 उम्मीदवारों की जगह दी है. कांग्रेस ने प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से कुल 178 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम ऐलान कर चुकी है. कांग्रेस में टिकट के दावेदारों ने इसपर विरोध कर करना शुरू कर दिया है. टिकट को लेकर पार्टी में उपजे विरोध पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जहां चुनाव होते हैं, वहां टिकट डिक्लेयर होने के बाद, दावेदारों में स्वभाविक रुप से लड़ाई होती ही है. धीरे-धीरे मामला शांत भी होता है. पार्टी में टिकट एक ही होता है, जल्द ही नाराज लोगों से बात किया जाएगा.

'ये चुनाव कांग्रेस के भविष्य का चुनाव'
राजस्थान चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ राजस्थान का चुनाव नहीं है, बल्कि देश के इंट्रेस्ट का चुनाव है. उन्होंने आगे कहा, ''ये चुनाव कांग्रेस के भविष्य और उसके अस्तित्व का चुनाव है.'' सीएम गहलोत ने नाराज पार्टी नेताओं को लेकर कहा कि अभी तमाम बातों को भुलाकर सिर्फ ये ध्यान रखने की जरुरत है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट कैसे हो. उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो सहित कई योजनाओं को बंद कर चुकी है. हम जो विजन 2030 लेकर चले हैं, सरकार रिपीट होने के बाद उन गारंटियों को पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: टिकट बंटवारे में BJP ने वसुंधरा समर्थकों को किया किनारे? इन करीबियों का कटा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget