एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने गिनाए कांग्रेस के काम, बीजेपी की सभा में बुजुर्ग ने कहा- 'कांग्रेस मां-बाप है'

Rajasthan Viral Video: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण में है. इसी क्रम प्रचार करने पहुंचे बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने एक बुजुर्ग ने कांग्रेस की तारीफ शुरू कर दी.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में बीजेपी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया. बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार के लिए स्टार प्रचारक लगातार पूरे प्रदेश में रैली और जनसभा कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जयपुर ग्रामीण से बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर भी लगातार बीजेपी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. राज्यवर्धन सिंह राठौर के एक चुनावी सभा में उस समय ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनके सामने कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया. 

दरअसल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सोमवार (13 नवंबर) एक बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी सभा में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से माइक लेकर कांग्रेस के विकास कार्यों को गिनाना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोग बुजुर्ग की बात सुनकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति कह रहे हैं ''देखो कांग्रेस ने सबका भला किया है. कांग्रेस ने डिस्पेंसरी खोल दी. ''

'कांग्रेस ने खोल दी डिस्पेंसरी'
इस दौरान बुजुर्ग मौके पर मौजूद लोगों से पूछ रहे हैं कि ''डिस्पेंसरी किसने खोल दी?'' फिर खुद ही उसका रिप्लाई करते हुए कह रहे हैं, ''डिस्पेंसरी कांग्रेस ने खोली है. इस डिस्पेंसरी में दवाई फ्री में मिलती है.'' वह सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर की तरफ इशारा करते हुए कह रहे हैं कि, ''कांग्रेस मां बाप है इनकी.'' मौके पर मौजूद किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी. सोशल मीडिया पर पोस्ट होती ही ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है.

यूजर्स ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस वीडियो को राजस्थान कांग्रेस की आफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है. कांग्रेस की आफिशियल इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को बीते 8 घंटे में 16 सौ से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. कमेंट में कई यूजर्स बुजुर्ग की हौसला अफजाई करते हुए नजर आ रहे हैं,. जबकि एक्स (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को अब तक लगभग 25 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग शुरू, इस डेट तक कर सकेंगे मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget