एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग शुरू, इस डेट तक कर सकेंगे मतदान

Rajasthan Election 2023 News: भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए कई कदम उठाए हैं. निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग शुरू की है.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है, ऐसे में प्रदेश के सभी सियासी दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहली बार वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक) और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा शुरू की है. होम वोटिंग के लिए मतदान कर्मी सभी पात्र मतदाताओं के घर जाकर मतपत्र इकट्ठा करेंगे. ये प्रक्रिया मंगलवार (14 नवंबर) से शुरू हो गई है, ये 19 नवंबर तक जारी रहेगी. 

दिव्यांग और  वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक) में शुमार मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए मतदानकर्मी के सदस्य घर पहुंच कर मतदान करवा रहे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) से मतदान करने का काम शुरू हो गया है. मंगलवार को प्रशासन के जरिये नियुक्त मतदानकर्मी सुबह में मत पेटियों और बैलेट पेपर लेकर एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय से मौके के लिए रवाना हो गए. इस दौरान मतदानकर्मी भरतपुर और डीग जिले की सात विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के पास पहुंचकर वोट डलवाने का काम करेंगे.

जिले में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता ये है संख्या
निर्वाचन आयोग की इस योजना के तहत राजस्थान के भरतपुर और डीग जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2 हजार 196 मतदाता होम वोटिंग करेंगे. इनमें वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या 1 हजार 646 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 550 है. दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों से मतदान करवाने के लिए 99 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है. ये मतदान मंगलवार (14 नवंबर) से शुरू होकर 19 नवंबर तक रोजान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. उसके बाद ये सभी पार्टियां वापस मुख्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि भरतपुर और डीग जिले की सातों विधानसभा में मंगलवार (14 नवंबर) से होम वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसके तहत मतदानकर्मी घर-घर जाकर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग अपना वोट कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जिन्होंने होम वोटिंग के लिए अप्लाई किया है. मतदान दलों को वोटर लिस्ट देकर रूट चार्ट बनाकर रवाना किया गया है. सभी अप्लाई करने वालों से घर-घर जाकर मतदान कराया जायेगा अगर कोई रह जाता है, तो उसके लिए सेकण्ड राउंड भी चलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में मतदान कराने के लिए निकली टीमें, 14 से 19 नवंबर तक घर-घर जाकर कराएंगे वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget