एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: माननीयों के खाने-पीने से लेकर हर खर्चों पर रहेगी EC की नजर, चुनाव में खर्चों की रेट लिस्ट तय

Rajasthan Election News: जिला निर्वाचन अधिकारी और उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में खर्चों की रेट लिस्ट तय की है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिल्कुल बज चुका है. तमाम राजनीतिक पार्टियां जोरों से चुनाव की तैयारियां कर ही रही है. वहीं अब निर्वाचन आयोग (Election Commission) भी पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी और उदयपुर (Udaipur) कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में खर्चों की रेट लिस्ट तय की है.

दरअसल, अरविंद पोसवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में खर्चों की रेट लिस्ट तय की है. इसमें चाय कॉफी पांच और 13 रुपये तो रसगुल्ले 210 रुपये प्रति किलो के हिसाब से जोड़े जाएंगे. इसके अलावा भी फल से लेकर खाने तक का पूरा व्यय मेन्यू डिसाइड किया गया है. निर्वाचन आयोग की ओर से खर्चों की लिस्ट पर जो मुहर लगाई गई है, वह प्रत्याशियों के खाते में जुड़ेगी.

खर्चों की लिस्ट पर आयोग की मुहर
इसमें अगर कोई प्रत्याशी सभा करता है, तो उसके लिए सामान की लिस्ट भी जारी की गई है. जिसमें एक प्लास्टिक कुर्सी पांच रुपये, पाइप कुर्सी तीन रुपये, वीआइपी कुर्सी 105 रुपये, लकड़ी का टेबल 53 रुपये, ट्यूब लाइट 10 रुपये, हेलोजन 500 वॉल्ट 42 रुपये, एक हजार वॉल्ट के 74 रुपये और वीआइपी सोफा सेट का खर्चा 630 रुपये हर दिन के हिसाब से जुड़ेगा. वहीं अगर खाद्य पदार्थ की व्यवस्था की जाएगी, तो उसमें आम 63 रुपये, केला 21 रुपये, सेब 84, अंगूर 84 रुपये प्रति किलो के हिसाब से जोड़ा जाएगा.

ये होगा चुनाव प्रचार का खर्च
वहीं आरओ पानी की कैन 20 लीटर की 20 रुपये जबकि मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम प्रिंट रेट पर और गन्ने का रस प्रति छोटा ग्लास 10 रुपये का एक, बर्फ की सिल्ली दो रुपये प्रति नग के हिसाब से जोड़ी जाएगी. वहीं खाने के लिए 71 रुपये प्रति प्लेट जोड़ा जाएगा. अब बात आती है चुनाव प्रचार की जो प्रत्याशी की घोषणा होते ही जगह जगह देखने को मिल जाएगा. 

इसमें सामग्री के खर्चों की बात करें तो प्लास्टिक झंडे 2 रुपये, कपड़े के झंडे 11 रुपये, स्टीकर छोटा 5 रुपये, पोस्टर 11 रुपये, कट आउट वुडन, कपड़ा, प्लास्टिक के 53 रुपये प्रति वर्ग फीट, होर्डिंग 53 रुपये, पेंपलेट 525 रुपये प्रति हजार के हिसाब से लगेंगे. वहीं वाहन खर्चा प्रतिदिन कार 5 सीट से कम का किराया 2625 रुपये, कार टाटा इनोवा या समकक्ष पर 3675 रुपये, मिनी बस 20 सीटर 6300 रुपये, बस 35 सीटर का 8400 रुपये, टैम्पो 1260 रुपये, वीडियो वैन 5250 रुपये, वाहन चालक मजदूरी 630 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खर्च तय किया गया है.

Rajasthan Election 2023: चुनावी माहौल में हेलिकॉप्टर के किराए ने भरी उड़ान, 5 लाख रुपये प्रति घंटे में नेता कर रहे बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget