एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: मेवाड़ में कांग्रेस और BJP साध रहे जातिगत समीकरण, दोनों ने ही बनाए जाट जिलाध्यक्ष

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस और बीजेपी दोनोही के जिला अध्यक्ष जाट समुदाय से बना दिए गए हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी में तो इसका विरोध हुआ था, लेकिन बीजेपी में अब तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पांच महिने रह गए हैं. ऐसे में कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) दोनों प्रमुख पार्टियां हर एक विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण के आधार पर अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. ऐसा ही जातिगत समीकरण मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिले में देखने को मिला है. यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने जाट समुदाय को प्रमुखता दी है. 

दोनों ही पार्टियों के जिला अध्यक्ष जाट समुदाय से बना दिए गए हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी में तो इसका विरोध हुआ था, लेकिन बीजेपी में अब तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार, पांच जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की. इस सूची में चित्तौड़गढ़ में जिला अध्यक्ष पद पर मिट्ठू लाल जाट को बैठाया गया है. खास बात यह है कि 10 दिन पहले ही कांग्रेस ने एक साथ 25 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी. 

 जाट समुदाय रखता है काफी मायनें
इसमें भेरूलाल चौधरी को चित्तौड़गढ़ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया था. चर्चा है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद बीजेपी ने भी जातिगत समीकरण को देखते हुए जाट समुदाय से जिलाध्यक्ष घोषित किया है, क्योंकि चित्तौड़गढ़ में चुनाव में जाट समुदाय काफी मायने रखता है. चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही चर्चा चलने लगी थी कि पार्टी यहां जिलाध्यक्ष बदलेगी. क्योंकि साढ़े तीन साल से बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक गौतम दक यहां के जिलाध्यक्ष थे और उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था.

ऐसे में चर्चाएं थी की मिट्ठू लाल जाट को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा. क्योंकि वो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के करीबी माने जाते हैं. मिट्ठू लाल जाट सरपंच, जिला परिषद सदस्य, उपजिला प्रमुख और जाट समाज से जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. इसलिए भी उनका जिलाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था.

Rajasthan News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, मुआवजें और नौकरी के लिए परिजनों का धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget