एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत बोले- 'सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता, मैं खुद भी...', आखिर CM क्यों बोल गए ऐसी बात?

Rajasthan Elections 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम गहलोत ने दावा किया कि हम प्रदेश में फिर से सरकार बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी दफ्तर में ताला लगा हुआ है, वहां उठापटक जारी है.

Rajasthan Election 2023 News: इस महीने की 25 तारीख को राजस्थान विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर के बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने की दवा कर रहे हैं. इसके साथ ही दोनों पार्टियों में वार पलटवार का भी सिलसिला लगातार जारी है. वहीं सीएम अशोक गहलोत कह रहे हैं कि हमने जो भी वादे जनता से किया है, उसको करीब करीब पूरा कर दिया है.

सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  "इतनी बड़ी पार्टी के अंदर सबको संतुष्ट नहीं किया जा सकता, मैं खुद भी संतुष्ट नहीं हो सकता सबके साथ,  मैं मुख्यमंत्री हूं फिर भी फैसला मेरे हिसाब से नहीं हो सकता, यहां डेमोक्रेसी है इसलिए इतनी मार्जिन लेकर चलानी पड़ेगी''. सीएम गहलोत में आगे कहा ''बीजेपी दफ्तर में ताला लगा हुआ है, लोग पीछे के रास्ते से ऑफिस के अंदर जाते हैं. बीजेपी में उठापटक हो रही है.'', कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा '' इस बार बड़े पैमाने पर सभी के सुझावों के साथ टिकट बांटे गए. हम चुनाव जीतेंगे,आम लोग चाहती हैं कि हमारी सरकार दोबारा सत्ता में आये क्योंकि हमने काम किया है.''

'विकास की ऐसी चर्चा पहले कभी नहीं हुआ'
सीएम गहलोत ने कहा " राजस्थान में हुए कामों की, विकास की चर्चा, यहां के कानून की चर्चा पूरे देश में हो रही है. अन्य राज्यों का विकास की ऐसी चर्चा पहले कभी नहीं हुआ. मैंने जो भी वादे जनता से किया उसको पूरा किया, इसलिए जनता हम पर विश्वास कर रही है. राजस्थान में मनुष्य के अलावा पशु की दवा भी फ्री मिल रही है. किसानों से हम गोबर खरीदेंगे.  इससे किसानों को और फायदा मिलेगा, देश में दूध उत्पादक में उत्तर प्रदेश सबसे आगे था, लेकिन अब राजस्थान आगे है. पिछले चुनाव में मैंने जो भी वादे किए करीब करीब सारे वादों को पूरा किया. इसलिए प्रदेश की जनता इस बार हमारे साथ है, मेरी पार्टी हमारे साथ है और हमें यह पूरा विश्वास है कि इस बार हम फिर से राजस्थान में सरकार बन पाएंगे.''

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रण में चल रहा नामांकन का दौर, बालकनाथ के लिए पर्चा भरने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget