एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'यह हमारा घोषणा पत्र है, जब...', '7 गारंटी' की मिस कॉल अलर्ट रोकने पर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत?

Rajasthan Elections: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा दिल करता है कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ दूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है. मुझे तो लगता है यह मुख्यमंत्री पद मुझे छोड़ेगा भी नहीं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहा है. ऐसे में चुनाव प्रचार आज शाम यानी 23 नवंबर को थम जाएगा, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपना पूरा दम खम लगा रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बुधवार को ताबड़तोड़ सभाएं करते हुए जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे. यहां सीएम ने घंटाघर, जोधपुर शहर, सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. बता दें कि जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. जबकि, घंटाघर में सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.

वहीं सीएम गहलोत ने निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल मिस कॉल 7 गारंटियों पर रोक लगाए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर कहा कि यह हमारा घोषणा पत्र है, जब हमारी सरकार बनेगी तो हम लोग जनता के लिए यह काम करेंगे. इससे भी बीजेपी वालों को परेशानी हो रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ा दिया है. साथ ही किसान निधि योजना को बढ़ा कर दोगुना कर दिया है. आखिर हमसे क्या परेशानी है. बीजेपी वालों की बौखलाहट साफ नजर आ रही है.

'बीजेपी भीड़ भी नहीं जुटा पा रही'
गहलोत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में की गई जनसभा पर कहा कि वहां कितने लोग थे? अब जनता इनका साथ नहीं दे रही है, बीजेपी भीड़ भी नहीं जुटा पा रही है, बड़े से बड़े नेताओं की ऐसी स्थिति है. सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पांच राज्य के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री राजस्थान में घूम रहे हैं. 2-4 हजार किलोमीटर दूर जाकर ये लोग दिनभर जो बोलते हैं, उसका शाम को निष्कर्ष निकलता है कि समाज को बांटने और माहौल खराब करने के अलावा यह कुछ भी नहीं बोलते हैं. इनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है. इनको हमारी योजनाओं के बारे में बोलना चाहिए, उस पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं कर रहे हैं.

'मुख्यमंत्री पद मुझे नहीं छोड़ रहा'
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा दिल करता है कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ दूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है. मुझे तो लगता है यह मुख्यमंत्री पद मुझे छोड़ेगा भी नहीं. मैं कहीं भी रहूं मैं अपने लोगों से दूर नहीं रह सकता हूं. "मैं थांसू दूर नहीं" कहीं भी रहूं आपसे मिलता रहूंगा. आपके सुख दुख का साथी बनूंगा. सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा, राजस्थान में 200 विधानसभा क्षेत्र हैं, कई जगह से मुझे बुलावा आया है, लेकिन समय कम होने की वजह से हर जगह नहीं पहुंच सकता हूं. इसलिए मैं प्रदेश की जनता से यह कहना चाहता हूं कि, 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी अशोक गहलोत ही हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'सरकार नहीं माफियागिरी', UP के सीएम का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- 'ये कर्फ्यू और दंगों वाली...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget