एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनावी मौसम में ब्राह्मण समाज ने उदयपुर में भरी हुंकार, सियासी दलों को दी ये चेतावनी

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले उदयपुर में ब्राह्मण समाज के लोगों ने उदयपुर में महापंचायत की. इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में सौ फीसदी मतदान की बात की.

Udaipur Brahman Samaj Mahapanchayat: राजस्थान विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही समय रह गया है, चुनाव के लिए उम्मीदवारों का सोमवार (30 अक्टूबर) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. इस चुनावी मौसम में अभी भी कई समाज और वर्ग अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी दे रहे हैं. इसी क्रम में ब्राह्मण समाज की उदयपुर में महापंचायत हुई, जिसमें राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि समाज का वोट उसे मिलेगा जो समाज के हक की बात करेगा. इस दौरान सभी से सौ फीसदी मतदान करने की भी लोगों से अपील गई. 

मंच पर एक बार फिर साधु और संतो के सानिध्य में समाज के सभी नेता एक जाजम पर बैठे नजर आए. विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से जब भी किसी पुजारी, ब्राह्मण के साथ अत्याचार होता हुआ देख सूचना मिलने पर हमने न्याय के लिए धरना दिया, प्रर्दशन किया. न्याय के लिए आज भी हमे सिर्फ आश्वाशन के अलावा कुछ नहीं मिला और राजनैतिक दलों ने सिर्फ समाज को अपना वोट बैंक समझा है. विप्र सेना प्रमुख ने दोनों राजनैतिक दलों को मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि हम आचार्य चाणक्य के वंशज हैं. अगर समाज की मांगों को लेकर अभी भी आप नहीं सावधान हुए, इस बार समाज अपनी ताकत दिखाएगा.

'करेंगे सौ फीसदी मतदान'
विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी ने आगे कहा कि सौ फीसदी ऐतिहासिक मतदान करेंगे और समाज के हक की बात करने वालों के पक्ष में ही करेंगे. चाहे वो किसी भी दल का हो. जहां समाज का प्रत्याशी नहीं होगा, वहां भी हमारे समाज के हक की बात करने वाले प्रत्याशी के समर्थन में मतदान समाज करेगा और यह निर्णय पूरे समाज का होगा. राजनीतिक दलों में समाज की भागीदारी कम हो गई है. जो चिंता का विषय है जिसके लिए एकजुट होकर फैसला लिया है. 

'पूरे प्रदेश से पधारे समाज के लोग'
इस दौरान संतों ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण ने सदैव देश और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर कार्य किया है और आगे भी समाज ऐसे ही पीड़ित वर्ग के न्याय के लिए कार्य करता रहेगा. विप्र सेना प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया की राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से पधारे विप्र बंधु 600 से ज्यादा वाहनों से सभा स्थल पहुंचे हैं. 

क्या है सभा की मुख्य मांग?
- ईडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी किया जाए और इसमें सभी विसंगतियों को दूर कर इसे सरल करते हुए पंचायती राज में भी लागू करें. 
- पण्डित पुजारी संरक्षण एक्ट बनाया जाए
- विप्र आयोग का घटन किया जाए.
- मन्दिर माफी की जमीनों पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर पुजारी के साथ मारपीट गैर जमानती अपराध घोषित हो.
- सनातन संस्कृति के संरक्षण के सनातन बोर्ड बनें.

ये भी पढ़ें: Watch: भरतपुर में देर रात चौराहे पर बीजेपी प्रत्याशी ने जमकर लगाए ठुमके, चुनाव प्रचार के लिए निकले थे नेताजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Alcohol Based Drug: 12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
12% से अधिक अल्कोहलिक दवाओं पर सरकार सख्त, डॉक्टर की पर्ची और लाइसेंस के बिना नहीं होगी बिक्री  
Embed widget