एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जेपी नड्डा का जयपुर दौरा 29 जुलाई को, राजस्थान चुनाव की रणनीति करेंगे तैयार, जानें पूरी डिटेल

Rajasthan Election 2023 News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जुलाई को जयपुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे.

Rajasthan Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को राजस्थान का दौरा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं को निजी आकांक्षाओं को पीछे छोड़ एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दे सकते हैं. ऐसे संकेत हैं कि बीजेपी राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी.

लिहाजा, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष मुख्यमंत्री पद के सभी आकांक्षियों से पार्टी संगठन के लिए मजबूती से कदमताल कर काम करने का संदेश दे सकते हैं, ताकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भारी जीत सुनिश्चित की जा सके.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जयपुर जाएंगे. उन्होंने कहा कि नड्डा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए बीजेपी की राजस्थान इकाई की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उम्मीद है कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को संगठन के लिए काम करने के लिए कहेंगे.

इन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की हो रही मांग
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को रेगिस्तानी राज्य में बीजेपी के सबसे लोकप्रिय चेहरे के रूप में पेश किया गया था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत दूसरे स्थान पर थे. पांच बार लोकसभा सदस्य और दो बार मुख्यमंत्री रहीं 70 वर्षीय राजे को इस शीर्ष पद का आकांक्षी माना जा रहा है और बीजेपी नेताओं का एक वर्ग उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग कर रहा है. राजे के बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ असहज संबंध भी माने जाते हैं, खासकर 2018 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव हारने के बाद. हालांकि, समझा जाता है कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य में एक युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का इच्छुक है, जिसने उनके समर्थकों के बीच बेचैनी पैदा कर दी है.

संगठनात्मक समितियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी
बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है.' उन्होंने कहा कि नड्डा के पार्टी के राज्य के नेताओं के साथ राजस्थान में चुनाव संबंधी समितियों के गठन पर चर्चा करने की उम्मीद है तथा संगठनात्मक समितियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी. पार्टी के नेता ने कहा, 'अगले 10 दिन के भीतर एक और स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान का दौरा किया था और बीजेपी के चुनावी नारे 'नहीं सहेगा राजस्थान' की घोषणा करते हुए स्पष्ट रूप से मौजूदा मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर कोर्ट परिसर में पुलिस की गिरफ्त से रेप के प्रयास का आरोपी फरार, एएसआई निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget