Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने सातों संभाग में मीडिया टीम को दी तरजीह, क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?
Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने मीडिया की टीम को बड़ा किया है. संभागवार तैनाती कर एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में बीजेपी ने संभागवार मीडिया पदाधिकारियों की फ़ौज उतार दी है. चुनाव के मद्देनजर यह ध्यान दिया गया है कि सभी संभाग से बड़ी संख्या में लोगों को जगह मिले. बीजेपी के मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ (Pramod Vashisth) का कहना है कि युवाओं को प्राथमिकता दी गई है. इस टीम में महिला और युवा दोनों की प्रमुख भूमिका है.
ऐसे में मीडिया की यह टीम चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी. सातों संभाग में टीम को तैनात किया गया है. इस बार संभाग वार सभी को अवसर देकर पार्टी ने बड़ा संकेत दिया है. चुनाव में इस टीम को उतार कर पार्टी और आक्रामक होने वाली है. क्षेत्रवार मुद्दों को और तेज करने की पूरी प्लानिंग है.
इन्हे मिली है जिम्मेदारी
बीजेपी मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभाग संयोजक व सह संयोजक बनाई गई है. अरविन्द यादव, मेहराज सिंह चौधरी को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है. वहीं चम्पालाल रामावत को प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी और योगेश सिंह सिसोदिया को डिबेट समन्वयक की जिम्मेदारी मिली है. प्यारेलाल वर्मा को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, अशोक सिंह शेखावत को डेटा समन्वयक, जीतमल पंचारिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समेत 23 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.
संभागों में इन्हें मिली कमान
जयपुर संभाग में गुंजन वशिष्ठ को संयोजक और प्रकाश दाधीच को सह संयोजक बनाया गया है. जोधपुर में जगदीश धांडिया को संयोजक, चिराग रावल और जुगुल किशोर बोहरा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. उदयपुर में चंचल अग्रवाल को संयोजक सुधीर जैन को सह-संयोजक, कोटा में अरविंद सिसोदिया को संयोजक और राजेंद्र शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है. भरतपुर संभाग में नरेश सैन को संयोजक और मुकेश सक्सेना को सह-संयोजक और अजमेर संभाग में अनीश मोयल को संयोजक और रचित कछावा को सहसंयोजक बनाया गया है. बीकानेर में तीन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है. संयोजक के तौर पर मुकेश आचार्य और सहसंयोजक राहुल पुजारी और ओम राजपुरोहित को जिम्मेदारी मिली है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan: पढ़ाई को बना रहे हथियार! कोटा के जेल में अपराधियों के हाथों में हथियार की जगह स्लेट-चॉक




















