एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Result 2023: कोटा संभाग में बीजेपी की प्रंचड जीत, 17 में से 11 सीटों पर खिला कमल

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है. प्रदेश के कई जिलों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर दिया.

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान के कोटा संभाग की 17 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 11 तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है. कोटा संभाग में बीजेपी को साल 2018 के मुकाबले एक सीट का इजाफा हुआ है, लेकिन कई दिग्गज हारे तो नए चेहरों ने कमाल कर दिया. कोटा संभाग में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोर्चा संभाल रखा था और झालावाड बारां लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 7 पर कब्जा किया. कोटा बूंदी लोकसभा की 8 विधानसभा में बीजेपी ने 4 सीटे जीती हैं, जबकी चार सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

कोटा संभाग की 17 विधानसभा सीटों की बात करें, तो कोटा उत्तर विधानसभा से कांग्रेस के शांति धारीवाल ने बीजेपी के प्रहलाद गुंजल को 2486 वोटों से हराया. कोटा दक्षिण से बीजेपी के संदीप शर्मा ने राखी गौतम को 11962 वोटों से हराया. लाडपुरा से बीजेपी की कल्पना देवी ने कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू को 25522 वोटों से हराया. पीपल्दा से कांग्रेस के चेतन पटेल ने बीजेपी के प्रेम गोचर को 21005 वोटों से हराया. कोटा के सांगोद सीट से बीजेपी के हीरालाल नागर ने कांग्रेस के भानु प्रताप सिंह को 25623 से हराया. रामगंज मंडी विधानसभा से बीजेपी के मदन दिलावर ने कांग्रेस के महेंद्र राजोरिया को 18422 वोटों से हराया.

बूंदी की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
इसी तरह बूंदी जिले की हिंडोली विधानसभा में कांग्रेस के अशोक चांदना ने प्रभुलाल सैनी को 45004 वोटों से हराया. इसी तरह केशवराय पाटन में कांग्रेस के सीएल प्रेमी ने बीजेपी की चन्द्रकांता मेघवाल को 17087 वोटों से हराया. बूंदी से कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा ने बीजेपी के अशोक डोगरा को 18814 वोटों से हराया. 

बारां के सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा
कोटा संभाग के बारां जिले के अंता विधानसभा से खनन और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को बीजेपी के कंवर लाल मीणा ने 5861 वोटों से हराया. किशनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के ललित मीणा ने कांग्रेस की निर्मला सहरिया को 22281 वोटों से हराया. बारां विधानसभा सीट से बीजेपी के राधेश्याम बैरवा ने कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल को हराया. छबडा विधानसभा से बीजेपी के प्रताप सिंह सिंघवी ने कांग्रेस के करण सिंह राठौड़ को 5108 वोटों से हराया. 

बीजेपी को एक सीट का नुकसान 
इसी तरह झालावाड जिले में बीजेपी प्रत्याशी वसुंधरा राजे सिंधिया ने कांग्रेस के रामलाल को 53193 वोटों से हराया. डग विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी कालूराम ने कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम को 22261 वोटों से हराया. मनोहर थाना विधानसभा में बीजेपी के गोविंद प्रसाद ने निर्दलीय कैलाश चंद को 24865 वोटों से हराया. यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. वहीं खानपुर विधानसभा से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर ने बीजेपी के नरेन्द्र नागर को हराया. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: सरदापुरा सीट से जीते अशोक गहलोत, लगातार छठी बार मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget