एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'कांग्रेस की डूबती नैया से कूदकर हमारे पास आ रहे नेता', BJP चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक पंचारिया का दावा

Rajasthan Assembly Elections: बीजेपी के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. वे बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं.

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी (BJP) चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया (Narayan Panchariya) ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के साढ़े चार साल तक कांग्रेस की कैबिनेट बैठक होटलों में चलती रही है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सभी विधायकों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए खुली छूट दी.

वहीं, कांग्रेस से बीजेपी आने वाले नेताओं के सवाल पर पंचारिया ने कहा, ''कांग्रेसियों की एक लंबी लाइन है जो बीजेपी से रोज संपर्क करती है. हमको सोचना पड़ रहा है कि किसको लें और किसको छोड़ें. कांग्रेसी की डूबती हुई नैया से कूद कूद कर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.'' पंचारिया ने आगे कहा, ''कांग्रेस राज में जगह-जगह माफिया पैदा हो गए. कहीं खनन माफिया है तो कहीं बजरी माफिया है. राजस्थान महिला अत्याचार में देश में पहले स्थान पर है. हर बच्ची के मां घबराती है कि मेरी बच्ची न स्कूल में सुरक्षित है और न ही अस्पताल में सुरक्षित है.

  बीजेपी और जनता मिलकर कांग्रेस सरकार को हटाएगी- पंचारिया
नारायण पंचारिया ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से नाराज है. जनता और बीजेपी मिलकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी. बीजेपी ने जो टिकट बांटा है वह कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं और जनता की इच्छा के अनुसार किया है.

बीजेपी में बगावत पर यह बोले पंचारिया
पंचारिया ने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद कांग्रेस की हवाइयां उड़ गई, बैचैन हो गए. उनको अपनी नीति में बदलाव करना पड़ गया.  जब पंचारिया से बीजेपी में कथित बगावत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कि बीजेपी में बगावत जैसी कोई चीज नहीं है. बीजेपी में कोई खेमा नहीं है. वसुंधरा राजे बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के बाद कोई बड़ा नेता है तो वह वसुंधरा राजे जी हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी में वैचारिक भिन्नता हो सकती है जहां भी कार्यकर्ता नाराज हैं उनसे बात कर नाराजगी दूर कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget