एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election 2023: सांसद संदीप पाठक बोले- राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, ये है योजना

Rajasthan Election: आप के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों में अंदरूनी लड़ाई चल रही है. आप पूरी ताकत से राज्य में चुनाव लड़ेगी.

Rajasthan Election 2023: कोटा संभाग में होली से पहले चुनावी रंग दिखाई देने लगे हैं. बडे नेताओं का आना शुरू हो गया है, संगठन को मजबूत करने और रूठों को मनाने की कवायद तेज हो गई है. गुरुवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भी अपनी ताल ठोंक दी है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी पार्टी पुरजोर तरह से राजस्थान में चुनाव लड़ेगी. इसके लिए गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा से त्रस्त हो चुकी है. दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी लड़ाई चल रही है.

केन्द्र सरकार ओपीएस लागू नहीं कर रही, हमने जारी किया नोटिफिकेशन 

 सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हमारी सरकार ने पंजाब में ओपीएस लागू करने का नोटिफिकेशन लागू कर दिया है, जबकि केन्द्र सरकार ने तो साफ मना कर दिया है कि वह ओल्ड पेंशन लागू नहीं करेगी. लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है. यदि ज्यादा लोग एक चीज की मांग कर रहे हैं तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए. दोनो पार्टियों को जनता से कोई लेना देना नहीं, इसलिए आप पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी. हमें राजस्थान में भी आप की सरकार बनानी है, हम कांग्रेस व भाजपा को टारगेट नहीं करेंगे.
 
  एक से डेढ माह में गांव में होगा संगठन मजबूत

संदीप पाठक ने कहा कि हमने कई प्रदेशों में चुनाव लड़ा है और अच्छे तो कहीं खराब परिणाम आए हैं. लेकिन अब हमे अनुभव हो गया है कि किस तरह स्टेट में जाकर चुनाव लड़ा जाता है. हमने दिल्ली, पंजाब में अच्छा किया, गुजरात, हिमाचल उत्तराखंड व गोवा में चुनाव लड़ा. 10 सालों में हमने बहुत कुछ सीखा है. अब आप पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है. अब पूरे देश में जा रहे हैं. राजस्थान में अगले एक डेढ़ महीने के अंदर गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन पहुंच जाएगा. हम अपनी  योजनाओं को बताएंगे, साथ ही जनता के हित की बात करेंगे.

सभी संभागों में होगा अरविंद केजरीवाल का दौरा

उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. इसके लिए अरविंद केजरीवाल का दौरा हर संभाग में होगा. उन्होंने कहा कि हम राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आए हैं. केजरीवाल के कामों को देखकर अन्य राज्य बदल रहे हैं तो ये अच्छे संकेत है. पाठक ने कहा कि अच्छी बात है कि अब योजनाओं पर डिस्कशन होने लगा है. पहले पूरी राजनीति जात- पात, गुंडागर्दी के आधार पर होती थी. आज केजरीवाल मॉडल को देखकर कर, योजनाओं व मुद्दों को समझकर लोगों को समझ में आ गया है कि अब राजनीति तो मुद्दों की करनी पड़ेगी. जनता भी अब सब समझने लगी है.

ये भी पढ़ें :-11 दिन बीते, लेकिन राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई बीजेपी; रणनीति या वसुंधरा ने बढ़ाई टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget