एक्सप्लोरर

Rajasthan Election Result 2023: कोटा संभाग में सबसे कम और सबसे ज्यादा वोटों से जीते ये नेता, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Assembly Election Results 2023: कोटा की 17 विधानसभा में कई रोचक तथ्य सामने आए, जिसमें झालावाड़ में वसुंधरा राजे के गढ में जहां कांग्रेस सेंध लगाने में कामयाब रही है.

Rajasthan Election Result 2023: कोटा संभाग की 17 विधानसभा में कई रोचक तथ्य भी सामने आए हैं, जिसमें झालावाड़ में वसुंधरा राजे के गढ में जहां कांग्रेस सेंध लगाने में कामयाब रही तो, कांग्रेस के गोपालन व खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सभा की थी और गोपालन मंत्री पर भी निशाना साधा था. इसके साथ ही मोदी ने कोटा दक्षिण में भी सभा की थी वहां भी बीजेपी को जीत मिली. 

जबकि योगी ने जहां सभा की वहां बीजेपी हार गई. योगी ने पीपल्दा विधानसभा व केशवराय पाटन में सभा की वहां भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही पीपल्दा में शिवराज सिंह भी आए थे, लेकिन यहां कांग्रेस के युवा उम्मीदवार चेतन पटेल जीत गए. उन्होंने बीजेपी के देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर को हराया है. वहीं बारां विधानसभा में चर्चा में आए टेलरिंग की दुकान चलाने वाले राधेश्याम बैरवा ने कांग्रेस के पानाचंद मेघवाल को 19754 वोटों से हराया. 

17 विधानसभा में सबसे कम वोटों से जीते धारीवाल 
कोटा में सबसे अधिक वोटों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जीती हैं, वहीं सबसे कम वोटों से सबसे अधिक विकास कराने वाले, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल जीते हैं. नरेन्द्र मोदी ने मर्दों का प्रदेश वाली बात धारीवाल के लिए यहां कहीं थी. धारीवाल पूरे प्रदेश और कोटा उत्तर विधानसभा में भी अपने बयानों को लेकर कई जगह किरकिरी झेल चुके हैं.  झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी वसुंधरा राजे सिंधिया ने कांग्रेस के रामलाल को 53193 वोटों से हराया. वहीं सबसे कम वोटों से धारीवाल जीते, धारीवाल ने बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को 2486 वोटों से हराया.

जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी वह भी हारे
बारां जिले में अंता विधानसभा से कांग्रेस के मंत्री प्रमोद जैन भाया के हारने की किसी को उम्मीद नहीं थी. सभी सर्वे और माहौल के अनुसार वह जीत रहे थे. लेकिन बीजेपी के कंवर लाल मीणा ने उन्हें 5861 वोटों से हराया. कंवर लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे थे कि इसकी तो एक टांग तोड़ देंगे, लेकिन कार में बैठे हुए विचार आया कि दोनो ही तोड देनी चाहिए. इसके बाद वह पूरे प्रदेश में चर्चा में आए थे. मीणा बाहुल्य क्षेत्र से उन्हें थोक से वोट मिले और उन्होंने प्रमोद जैन भाया को हराया.

कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू तीसरी बार चुनाव हारे
लाडपुरा से बीजेपी की कल्पना देवी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू को 25522 वोटो से हराया. गुड्डू लगातार तीसरी बार चुनाव हारे हैं वहीं एक बार उनकी पत्नी भी चुनाव हार चुकी हैं, उनके परिवार में लगातार यहां चौथी हार हैं. दो बार कल्पना देवी और दो बार राजावत यहां से विधायक चुने गए. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में विधायक बने BJP के सांसद इस्तीफा देंगे, MLA ही रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget