एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के बागी बने सिर दर्द! पार्टी नेतृत्व को दिया अल्टीमेटम- टिकट दो नहीं तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Rajasthan Election 2023 News: सुनील परिहार ने कहा है कि यदि सिवाना सीट पर पार्टी ने टिकट बदलकर उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया तो वो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बन चुनाव में उतर जाएंगे.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी होने के बाद बगावत को लेकर घमासान भी शुरू हो चुका है. जिन्ह नेताओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में राजनीतिक नियुक्ति दी थी, वही अब टिकट नहीं मिलने पर बगावती तेवर दिखा रहे हैं. कांग्रेस के विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

बैरवा ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए एससी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. दूसरी और देखा जाए तो सिवाना विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से राजसिको निदेशक सुनील परिहार भी नाराज हो गए हैं. उन्होंने आज बैठक कर आलाकमान को उम्मीदवार बदलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम तक दे दिया है. साथ ही उम्मीदवार नहीं बदलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है.

'दलितों को कांग्रेस ने वोट के लिए सगा बताकर ठगा'-शेखावत
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर हमला बोल दिया है. उन्होंने लिखा है "राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे में सच उजागर किया है. उनकी व्यथा से स्पष्ट है कि कांग्रेस में दलित बहनों-भाइयों की सुनवाई नहीं है और उनसे जमकर भेदभाव किया जाता है. कांग्रेस ने उन्हें वोट के लिए सगा बताकर ठगा है. चुनावी भाषणों में खुद को हीरो दिखाने वाले राहुल गांधी और अशोक गहलोत असल में बाबा साहब अंबेडकर के विचारों के कट्टर विरोधी हैं".

अल्टीमेटम देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने दिए संकेत
सीएम अशोक गहलोत ने सुनील परिहार को अपने इस कार्यकाल के दौरान राजसिको का चेयरमेन बनाया था. 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर सुनील परिहार ने सिवाना विधानसभा सीट से टिकट के लिए दावेदारी की थी. वो लंबे समय से सिवाना में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने सिवाना सीट से मानवेंद्र सिंह जसोल को अपना प्रत्याशी बनाया है. जिसके बाद से सुनील परिहार नाराज चल रहे हैं.

सुनील परिहार बुधवार को सिवाना पहुंचे. सिवाना में बैठक में उन्होंने कहा, "यदि सिवाना सीट पर पार्टी ने टिकट बदलकर मुझे टिकट नहीं दिया तो वो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे". इसके पीछे उन्होंने कार्यकर्ताओं को वजह बताया है. सुनील परिहार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कहा था. हमने दिन रात मेहनत की थी जिस सर्वे के आधार पर टिकट देने की बात कही थी. इस बार टिकट देने में सर्वे की कोई भूमिका नजर नहीं आ रही है".

खिलाड़ी लाल बैरवा ने एससी आयोग से दिया इस्तीफा
राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा का कहना था, "मैं अपना इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं, क्योंकि मैं मांगता रहा लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने एससी आयोग को वैधानिक दर्जा तक नहीं दिया. मैं यह आलाकमान से अनुरोध करना चाहता हूं कि सरकार बने तो यह गारंटी जोड़ी जाए. विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलाना कोई नई बात नहीं है. शायद यह सच बोलने का तोहफा है. हम भी उन लोगों में से थे जो पार्टी के प्रति वफादार थे. मैं सचिन पायलट का समर्थन करता हूं वो युवा और सक्षम नेतृत्व देने वाले नेता है".

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: अपने ही पंजे से परेशान कांग्रेस, बाड़मेर से झालावाड़ तक हो रहा विरोध, क्या टिकट बांटने से हुआ बंटाधार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget