एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अपने ही पंजे से परेशान कांग्रेस, बाड़मेर से झालावाड़ तक हो रहा विरोध, क्या टिकट बांटने से हुआ बंटाधार?

Rajasthan Election 2023 News: सीकर में कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ विरोध देखने को मिला है. सीकर जिले की खंडेला सीट से सुभाष मील टिकट की आस लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

Rajasthan Assembly Elections 2023: कांग्रेस (Congress) ने मगंलवार की रात राजस्थान चुनाव के लिए उमीदवारों की दो नई सूचियां जारी की. नई सूचियों के आने के बाद से कई जगहों पर बगावत शुरू हो गई है. इतना ही नहीं जिन उमीदवारों को टिकट नहीं मिला, उनके समर्थक धरना प्रदर्शन और नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मंगलवार रात कांग्रेस की नई लिस्ट सामने आते ही सबसे पहले बाड़मेर (Barmer) में बवाल शुरू हो गया. 

दरअसल, कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की उसमें पार्टी ने बाड़मेर की शिव सीट से अमीन खान को उम्मीदवार बनाया है, जबकि  पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेह खान उमीद कर रहे थे कि इस सीट से उन्हें टिकट दिया जाएगा. फतेह खान को टिकट न मिलने के बाद उनके समर्थकों ने मंगलवार रात ही सड़क पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका और नारेबाजी की. वहीं फतेह खान ने कहा है कि वो समर्थकों से मीटिंग कर आगे की रणनीति तय करेंगे.

सीकर में भी कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ विरोध
वहीं सीकर में भी कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ विरोध देखने को मिला. सीकर जिले की खंडेला सीट से सुभाष मील टिकट की आस लगाए बैठे थे. सुभाष मील को टिकट नहीं मिला तो मंगलवार रात को ही सैकड़ों समर्थक उनके घर पहुंच गए. यही नहीं बुधवार सुबह होते होते टिकट का ये विवाद झालावाड़ जिले तक पहुंच गया. यहां की मनोहर थाना सीट से कांग्रेस ने नेमीचंद मीणा को टिकट दिया है. नेमीचंद मीणा को टिकट मिलने के बाद कैलाश मीणा बागी हो गए हैं.

कांग्रेस ने अब तक 156 उम्मीदवार किए घोषित
कैलाश मीणा के सैकड़ों समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं और टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं. बता दें अब तक कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांच सूचियां जारी की हैं. मंगलवार को 56 उम्मीदवार की चौथी सूची और फिर पांच उम्मीदवारों की पांचवी सूची भी जारी कर दी. कांग्रेस ने अब तक 156 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. कहा ये भी जा रहा है कि उमीदवारों के चयन में सीएम गललोत की चल रही है.

इन नेताओं को अब तक टिकट नहीं
कांग्रेस ने मंगलवार को उमीदवारों की जो दो सूचियां जारी की, उसमें घोषित किए गए 61 उम्मीदवारों में से 51 सीएम गहलोत के कैंप से हैं. वहीं पायलट कैंप के सात लोगों को टिकट मिला है, जबकि तीन उम्मीदवार दिल्ली कोटे से टिकट पाने में सफल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच बड़ी बात ये है कि मंगलवार को घोषित दोनों लिस्टों में सीएम गहलोत के तीन वफादार नेताओं शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को टिकट नहीं दिया गया.

सियासी गलियारों में इस बात कि चर्चा जोरों पर है कि सीएम गहलोत अपने इन तीनों वफादार नेताओं का टिकट दिलाने का पूरा प्रायस कर रहे हैं,  लेकिन आलाकमान पिछले साल की बातें भूल नहीं रहा और यही वजह है कि इन लोगों के नाम अब तक फाइनल नहीं हो पाए हैं. वहीं राजस्थान चुनाव के नामांकन दाखिल करने के लिए भी अब केवल पांच दिन बचे हैं.

Rajasthan Election 2023: चित्तौड़गढ़ में 3 सीटों पर कांग्रेस में घमासान, इस्तीफे, प्रदर्शन तो कहीं नेतृत्व को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget