एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दौसा में प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा- विमान खरीदने के लिए करोड़ों लेकिन OPS के लिए नहीं...

Rajasthan Elections 2023: सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सभी परिवारों का भरण पोषण करने के लिए सरकार की जरूरत है. आप विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, यह सिर्फ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देकर ही संभव है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के चुनावी रण में राष्ट्रीय नेताओं के लगातार दौरे हो रहे हैं. इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दौसा जिले के सिकराय पहुंची, जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर प्रहार किया. यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

प्रियंका गांधी ने कहा, "मुश्किलों के सफर में आप सरकार से आप उम्मीद करते हैं कि सरकार आपकी मुश्किलें कम करने का प्रयास करे. सरकार आपके जीवन संघर्ष में आपका साथ दे. आपदा में आपको राहत देने का काम करे. जो बहने बच्चों की परवरिश करने में उनकी मदद करे. इस उम्मीद को पूरा करने के लिए सरकार और देश चलाने के लिए एक सोच और समझ की जरूरत होती है. असली नेता वर्तमान और भविष्य की तरफ देखता है और अतीत का आदर करता है. वो बार-बार अतीत की बात नहीं दोहराता है. वो आगे देखता है हम आज जनता को कैसे मजबूत कर सकते हैं. ताकी आगे बढ़कर उनका भविष्य और भी मजबूत बने."

'अपने मित्रों के लिए काम कर रहे बीजेपी नेता'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण के दौरान आगे कहा, "जो नेता सचमुच जनता का भला चाहते हैं वो सिर्फ अपने मानसम्मान और घमंड को नहीं देखते... 20,000 करोड़ का नया संसद बनाना, 27,000 करोड़ का कॉन्फ्रेंस हॉल बनाना, अपने लिए 16,000 करोड़ का हवाई जहाज खरीदना, बीजेपी के नेता अपने अहंकार को बढ़ाने और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं. आप सोचिए देश के प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के विमान खरीद रहे हैं. वही प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं. वही कहते हैं कि OPS और पेंशन के पैसे नहीं हैं."

सीएम गहलोत ने बीजेपी को घेरा
वहीं दौसा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री से देश में सामाजिक सुरक्षा का अधिकार लागू करने की मांग करते हैं. सभी परिवारों का भरण पोषण करने के लिए सरकार की जरूरत है. आप 'विश्वगुरु' बनने की बात करते हैं, यह केवल नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके ही संभव है."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: सीएम गहलोत के बयान पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने कभी किसी जीतने योग्य उम्मीदवार का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget