एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में CM फेस को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- हमारा एक ही चेहरा है और वो...'

Rajasthan Elections 2023: पीएम मोदी की तरफ से ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करेगी. पीएम मोदी ने 'कमल' के निशान को ही पार्टी की उम्मीद व उम्मीदवार बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने चित्तौड़गढ़ में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. 

'हमारा एक ही चेहरा है कमल'
पीएम मोदी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई है, जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के आखिर में कहा, "इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है और वो चेहरा है कमल. इस कमल को ही भारी बहुमत से जिताना है. और हम इस कमल के नेतृत्व में, कमल के निशान से राजस्थान का भाग्य भी तेज गति से आगे बढ़ाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "हमारी उम्मीद कमल है, हमारा उम्मीदवार कमल है. हम कमल खिलाएंगे, बीजेपी को जिताएंगे, इसी लक्ष्य के साथ हम सबको एकजुटता के साथ आगे निकलना है."

सीपी जोशी की तारीफ की 
पीएम मोदी के साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित अन्य नेता मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में किसी नेता का नाम नहीं लिया, हालांकि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी के बारे में कहा कि वह मेवाड़ के, राजस्थान के विकास से जुड़े हर मुद्दे को दिल्ली में जोर-शोर से उठाते हैं.

सांवलिया सेठ के किए दर्शन
आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "राजस्थान ने आह्वान कर दिया है राजस्थान को बचाएंगे, बीजेपी सरकार को लाएंगे." मोदी जनसभा से पहले सांवलिया सेठ मंदिर गए और पूजा अर्चना की. वह सभा में खुली जीप में सवार होकर पहुंचे, जहां लोगों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: पीएम मोदी के राजस्थान आने पर सचिन पायलट का निशाना, कहा- 'ये दौरे इसलिए हो रहे क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget