एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कैसे मिलेगा टिकट? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया रास्ता

Rajasthan News: राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बीजेपी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिये संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़नेवाले को कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में शामिल होना होगा. कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने साफ कर दिया है कि इसके अलावा टिकट पाने का कोई विकल्प या तरीका नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पद चिह्नों पर चलते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा. जयपुर (Jaipur) में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के लिए राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) और डोटासरा ने बैठक ली.

'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की जयपुर में बैठक

डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकालकर प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देते हुये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू किया गया है. डोटासरा ने बताया कि दो माह तक प्रदेश के सभी कांग्रेसजन गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथऔर हर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सभी कांग्रेसजन ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकालेंगे और घर-घर राहुल गांधी का संदेश, राजस्थान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएंगे.

डोटासरा ने बताया दो माह में क्या करेंगे कार्यकर्ता

उन्होंने बताया कि केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए पर्चा वितरण भी किया जाएगा. कांग्रेसजन सभी घरों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाएंगे. उन्होंने कांग्रेस नेता से कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में करवाये गये विकास कार्यों का जिक्र करते हुये प्रचार के पर्चे भी 60 दिनों में घर-घर पहुंचायें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में एक-एक घर जाकर जनता से सीधा संवाद करें. उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों के लिए राजस्थान हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अजमेर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया.

उसी कड़ी में आज जयपुर संभाग का सम्मेलन आयोजित हुआ है. डोटासरा ने कहा कि विधानसभा सत्र के अवकाश पर विधायक पदयात्रा में शामिल हों. विधायक कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि को निर्देशित करें कि विधानसभा सत्र के दौरान भी पदयात्रा बराबर चलती रहे. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनने का रास्ता साफ करेगी. उन्होंने कहा कि संगठनात्मक नियुक्तियों की कवायद जारी है. जल्द बाकी ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के नाम घोषित हो जायेंगे.

राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिये केंद्र की बीजेपी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता की दु:ख, तकलीफों और समस्याओं को उठाते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को आगे बढ़ाना है. पार्टी में कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने नेताओं को ताकीद की. डोटासरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सुनने से सफलता मिलेगी. इसलिये कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप काम करते हुये पार्टी को मजबूत करें. 

Rajasthan Politics: जयपुर में आखिर क्यों धरने से उठकर किरोड़ी लाल मीणा ने लगाई दौड़? साथ में दौड़े और लोग भी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget