एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर से पहले भी होंगे मतदान, चुनाव आयोग के इस फैसले से घर-घर जाएंगे अधिकारी

Rajasthan Election News: निर्वाचन आयोग ने इस बार 80 से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं, 40 फीसदी से अधिक विकलांग दिव्यांगजनों और कोविड संक्रमितों को होम वोटिंग की सुविधा दी है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियां तो अपनी तैयारी कर ही रही हैं. साथ ही निर्वाचन आयोग भी प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसकी तैयारी में लगा हुआ है. अब निर्वाचन आयोग ने एक नई योजना निकाली है. इस योजना के अनुसार, मतदाता 25 नवंबर को मतदान केंद्रों पर जाकर तो मतदान करेंगे ही, इसके अलावा 14 से 19 और 20-21 नवंबर को भी घर-घर जाकर मतदान करवाया जाएगा. इसके लिए निर्वाचन आयोग युद्ध स्तर पर काम कर रहा हैं और डाटा कलेक्ट किए गए हैं.

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने होम वोटिंग की शुरुआत की है. इसमें अधिकारी घर- घर जाएंगे और मतदाता वोट देना है. होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी और उपनिदेशक स्वायत्त शासन विभाग कुशल कोठारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार 80 से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं, 40 फीसदी से अधिक विकलांग दिव्यांगजनों और कोविड संक्रमितों को होम वोटिंग की सुविधा दी है. इसके तहत अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के अंदर फॉर्म 12डी भर कर प्रस्तुत करना होगा. 

ऐसी होगी पूरी प्रक्रिया
कुशल कोठारी ने आगे बताया कि निर्वाचन आयोग ने होम अनुपस्थित डाक मत प्रक्रिया (होम वोटिंग) का टाइम फ्रेम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इसके तहत 17 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और कोविड संक्रमित मतदाताओं की श्रेणीवार सूची तैयार की जाएगी. 18 अक्टूबर को राजनैतिक दलों को प्रक्रिया बताई जाएगी. 20 अक्टूबर से चार नवम्बर तक फॉर्म 12 डी का वितरण होगा. इसके बाद बीएलओ द्वारा भरे गए 12डी फॉर्म का संग्रह किया जाएगा. इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी पात्रता देख फॉर्म निर्वाचन आयोग को देगा. 

उदयपुर में  80 वर्ष से अधिक 60034 मतदाता
फिर प्रशासनिक कार्य जैसे प्रशिक्षण, रूट चार्ट, उम्मीदवार की सूची तैयार करना आदि होंगे. फिर 14 से 19 नवम्बर तक मतदान दल तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम भ्रमण के तहत घर-घर जाकर वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी के साथ वोट एकत्र करेंगे और प्रतिदिन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में जमा कराएंगे. मतदान दलों का द्वितीय भ्रमण 20 और 21 नवम्बर को होगा. इस दिन भी घर-घर जाकर वोट डलवाए जाएंगे. वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 16 अक्टूबर तक अपडेट सूचना के अनुसार, उदयपुर जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के 60034 मतदाता हैं.

इसमें गोगुन्दा विधानसभा में 6977, झाडोल में 6382, खेरवाड़ा में 7770, उदयपुर ग्रामीण में 5952, उदयपुर में 7432, मावली में 8029, वल्लभनगर में 9442 और सलूम्बर में 8050 मतदाता शामिल हैं. वहीं  उदयपुर जिले में 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले चिन्हित मतदाताओं की संख्या 20691 है. इसमें गोगुन्दा विस में 3442, झाडोल में 3785, खेरवाड़ा में 1895, उदयपुर ग्रामीण में 1971, उदयपुर में 1085, मावली में 2930, वल्लभनगर में 2346 तथा सलूम्बर में 3237 मतदाता शामिल हैं.

Rajasthan Election 2023: मेवाड़ की वो महिला नेताएं जिन्होंने प्रदेश में जमाई धाक, एक तो भारत छोड़ो आंदोलन में भी थीं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget