एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का बीजेपी पर तंज, पार्टी प्रवक्ता बोले- '...वादा शब्द का अर्थ खत्म इसलिए अब गारंटी'

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि राजनीति की विश्वसनीयता गिर रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय नेताओं को मैदान में उतार दिया है. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि कल अशोक गहलोत सरकार ने जनता को सात गारंटी दी गई है. उन्होंने कहा ''सवाल उठा कि गारंटी शब्द क्यों काम में लिया गया है, जिसका उत्तर यह है कि बीजेपी विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा शब्द का अवमूल्यन कर दिया है. उसके साथ-साथ इस शब्द का अर्थ खत्म हो गया है, इसलिये कांग्रेस पार्टी शुरू से ही गारंटी शब्द का इस्तेमाल कर रही है और हर राज्य में कांग्रेस गारंटी दे रही है. ''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटी कांग्रेस की पुन: सरकार बनने पर किस दिशा में कार्य करेगी, इस सोच का परिचायक है, क्योंकि पुन: सरकार बनने पर सरकार द्वारा इन बिंदुओं को पूरा किया जायेगा, जैसे कांग्रेस ने कर्नाटक में किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी वित्तीय प्रबंधन को सोचकर इन गारंटियों को देने का कार्य किया गया है. 

मोदी सरकार पर बोला हमला 
उन्होंने कहा ''राजनीति की विश्वसनीयता मोदी राज में गिर रही है, इसलिये कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाई गई दिशा में आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण है जो कि राजस्थान के लिये ही नहीं देश के लिये महत्वपूर्ण है''.

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में एक नया मॉडल ऑफ गर्वमेन्ट दिया है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भविष्य के लिये रोड मैप देने का कार्य किया गया है. इसलिये देश के अन्य राज्यों की सरकारों को इस मॉडल पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को विकास अथवा सोशल सिक्यूरिटी से कोई सरोकार नहीं है, इसलिये बीजेपी मोदी एवं कमल पर वोट मांग रहे हैं.

'बीजेपी का विजन नहीं'
उन्होंने कहा कि देश की बदहाली व परेशानी का कारण केंद्र सरकार की जनविरोधी और पूंजीपति परस्त नीतियां हैं. उन्होंने कहा कि आज देश की जनता तकलीफ में है तथा हर वर्ग परेशान है, लेकिन महंगाई पर चर्चा नहीं होती है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय में भी महंगाई होती थी लेकिन कीमतें बढ़ती थी जो दो महीने बाद कम भी हो जाती थी तथा सरकार विधि सम्मत कार्रवाई भी करती थी, किन्तु आज के दौर में महंगाई प्रायोजित नजर आती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बार-बार कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों का बढ़ना सरकार के हाथ में नहीं है.

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget