एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव प्रचार के दौरान CM गहलोत ने किया 2020 की बगावत का जिक्र, बोले- 'मेरी सरकार गिराने की...'

Rajasthan Elections: सीएम गहलोत के खिलाफ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने जुलाई 2020 में बगावत कर दी थी. ये संकट पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ था.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए, 2020 में उनकी सरकार गिराने के प्रयासों को याद किया और कहा कि जिन लोगों ने यह कोशिश की उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं. मैंने ये तीनों कार्यकाल पूरे किये हैं, जो कि एक बड़ी चीज है.’’

सीएम गहलोत ने कहा, ‘‘यह केवल इन तीनों कार्यकाल को पूरा करने के बारे में नहीं है. उन्होंने इस बार मेरी सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे. उन्होंने सोचा कि वे लोग यहां भी सफल हो जाएंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका पाला किससे पड़ा है.’’ कांग्रेस नेता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में दूसरे दिन चुनाव प्रचार करते हुए यह कहा. उन्होंने रोड शो किया और विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में नुक्कड़ सभाएं भी कीं.

 पायलट और कांग्रेस के 18 विधायकों ने की थी बगावत
सीएम गहलोत के खिलाफ तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने जुलाई 2020 में बगावत कर दी थी. महीने भर जारी रहा संकट पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ था. पायलट को तब उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई अध्यक्ष पदों से हटा दिया गया था. तब से गहलोत-पायलट संबंध तनावपूर्ण रहे हैं और दोनों नेताओं को एक-दूसरे पर खुल कर निशाना साधते देखने को मिला है, जबकि पार्टी ने 25 नवंबर के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की है.

सीएम गहलोत ने लोगों का आभार जताया
सीएम गहलोत ने लोगों का आभार जताया और आगामी चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद मांगा. मंगलवार को उन्होंने मंदोर में चुनाव प्रचार किया, जो माली समुदाय बहुल इलाका है. माली समुदाय से आने वाले गहलोत समुदाय द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम में भी शरीक हुए, जिसमें 386 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया.

सीएम गहलोत ने विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि वह टिकट मिलने के तुरंत बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में आएं और उन्हें अपना अभार जताएं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपने हमेशा ही मुझे आशीर्वाद दिया है. इसलिए पहले आपके पास आना मेरा कर्तव्य था. अब, आपकी अनुमति से मैं शेष 199 सीट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रवाना होउंगा.’’

Rajasthan Election 2023: सूरसागर का किला भेदने के लिए कांग्रेस ने बनाया खास प्लान? अशोक गहलोत ने सूर्यकांता व्यास से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget