एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनाव प्रचार के दौरान दिखाए गए काले झंडे, इस बीजेपी नेता के समर्थकों ने की नारेबाजी

Rajasthan Politics: सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर तंज कसते हुए CM गहलोत के ओएसडी ने कहा, बड़ी-बड़ी बातें करने की बजाय उन्हें जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड रखना चाहिए. ये उनके संसदीय क्षेत्र में है.

Rajasthan Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathod) को उस समय काले झंडे दिखाए गए जब उन्होंने और उनके समर्थकों ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (Jhotwara Assembly Constituency) में चुनाव प्रचार शुरू किया. सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को काले झंडे दिखाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है.

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सोमवार (16 अक्टूबर) जोबनेर में पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के समर्थकों ने काले झंडे दिखाए और "कर्नल कहना मान ले, बोरिया बिस्तर बांध ले"और ''झोटवाड़ा में एक ही नाम, राजपाल, राजपाल.'' के नारे लगाए. इस दौरान बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदर्शनकारियों को मिठाई खिलाकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और उनके खिलाफ नारे लगाते रहे.

झोटवाड़ा से राठौड़ को होंगे उम्मीदवार
पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे और 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे. वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने कुल 200 विधानसभा सीटों में से अब तक 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है.

संबोधन में सांसद राठौड़ ने क्या कहा?
राठौड़ ने यहां वैशाली नगर इलाके में झारखंड महादेव मंदिर से अपने अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को उनकी सेवा करने का आश्वासन दिया. राठौड़ ने अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू करने के बाद मीडिया से कहा, "मैं अपनी आखिरी सांस तक निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करूंगा. यह एक सेना अधिकारी, एक ओलंपियन और प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी की टीम के एक सदस्य की प्रतिज्ञा है. राजस्थान मेरी मातृभूमि है और अब यह मेरी कर्मभूमि भी है."

कांग्रेस का राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर तंज
राठौड़ द्वारा अपना चुनाव अभियान शुरू करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "इतनी बड़ी बड़ी बातें करने के बजाय, सांसद से विधायक प्रत्याशी बने राज्यवर्धन राठौड़ को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखना चाहिए था. झोटवाड़ा कोई विदेश में नहीं है, इनके ही संसदीय क्षेत्र का भाग है. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्या किया क्षेत्र के लिए इतने साल, कहां है वो अमृत काल ? और पांच साल पहले आपकी ही पार्टी के विधायक यहां से थे."

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: जयपुर जिले से महिलाओं को टिकट देने से कतराती हैं पार्टियां, जानें इसके पीछे क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget