एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जयपुर जिले से महिलाओं को टिकट देने से कतराती हैं पार्टियां, जानें इसके पीछे क्या है कारण

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधान सभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ रस्साकसी चल रही है, वहीं इस बार जयपुर में महिलाओं को टिकट देने पर भी भाजपा और कांग्रेस पर दबाव है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में यूं तो महिला विधायक और सांसद कई हैं. लेकिन जयपुर जिले में कुल 19 विधानसभा की सीटें हैं, मगर, महिला विधायक केवल एक हैं. बगरू विधानसभा सीट सुरक्षित है. जहां से कांग्रेस की गंगा देवी वर्ष 2018 में चुनाव जीत पाई थी. गंगा देवी जयपुर जिले की अकेली महिला विधायक हैं. मालवीय नगर से कांग्रेस की अर्चना शर्मा काफी मतों से चुनाव हार गई थीं. अगर देखा जाए तो भाजपा और कांग्रेस दोनों दल महिलाओं को जयपुर से टिकट देने में पीछे हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जयपुर की दोनों सीटों से भाजपा ने पुरुष को मैदान में उतारा और कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट दिया था. मगर जनता ने भाजपा को जीत दिलाई थी. वहीं, इस बार जयपुर जिले में महिलाओं को टिकट देने का दबाव दोनों दलों पर है. 

इन तीन महिलाओं की है चर्चा 

जयपुर जिले की सांगानेर विधान सभा सीट से कभी भाजपा की विद्या पाठक और कांग्रेस से इंदिरा मायाराम चुनाव जीतती थीं. इन दोनों की यहां की राजनीति में खूब चर्चा होती है. दोनों यहां की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं. मगर, पिछले कई चुनावों से जयपुर जिले में इनकी भरपाई किसी महिला नेत्री ने की है. इस चुनाव में भी इनकी चर्चा हो रही है. कमला बेनीवाल भी चर्चित नेत्री रही हैं. राजस्थान में उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल रह चुकी हैं. 

बगरू विधानसभा से गंगा देवी की विरोध

बगरू विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक गंगा देवी का कहना है कि मेरा यहां विरोध हुआ है फिर भी मैं टिकट लेकर आती हूं. दो बार चुनाव जीत चुकी हूं. यहां पर काम कर रही हूं. इस बार भी मैं मैदान में रहूंगी. अभी जनता के बीच में हूं. 

अभी महिलाओं के लिए मुश्किल है 

राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का कहना है कि अभी भी सामान्य परिवार से आने वाली महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में जाना मुश्किल हो रहा है. इसीलिए जयपुर में चुनाव में भी बहुत कम महिलाएं मैदान में आती हैं. धीरे-धीरे बदलाव आएगा. 

जयपुर जिले के ये हैं 19 विधायक 

झोटवाड़ा से कांग्रेस के लालचंद कटारिया विधायक हैं. हवामहल से महेश जोशी, सिविल लाइंस से कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास, शाहपुरा से निर्दलीय आलोक बेनीवाल हैं विधायक है. विराटनगर सीट से इंदर सिंह गुर्जर, चौमूं सीट रामलाल शर्मा, फुलेरा से निर्मल कुमावत, दूदू से निर्दलीय बाबूलाल नागर, जमवारामगढ़ से कांग्रेस के गोपाल लाल मीणा, विद्याधरनगर से भाजपा के नरपत सिंह राजवी, किशनपोल से कांग्रेस के अमीन कागजी, आदर्श नगर से कांग्रेस के रफीक खान, मालवीय नगर से भाजपा के कालीचरण सराफ, सांगानेर से भाजपा के अशोक लाहोटी, बगरू से कांग्रेस की गंगा देवी, चाकसू से कांग्रेस के वेद प्रकाश सोलंकी, कोटपुतली से कांग्रेस के राजेंद्र यादव, आमेर सीट से भाजपा के सतीश पूनियां, बस्सी से निर्दलीय लक्ष्मण मीणा विधायक हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: दो खेमे में बंटे राजस्थान के किसान, बीजेपी या कांग्रेस किसका देंगे साथ?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget