एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Candidate List: कुम्हेर-डीग सीट पर BJP ने शैलेष सिंह को दिया टिकट, पिछली बार मिली थी हार

Rajasthan BJP Candidate List 2023: डॉ. शैलेष सिंह का दौसा में इंजीनियरिंग कॉलेज और भरतपुर में नर्सिंग कॉलेज चलता है. 2018 में बीजेपी के टिकट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने भरतपुर संभाग के डीग जिले की कुम्हेर-डीग विधानसभा सीट पर डॉ. शैलेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. डॉ. शैलेश सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे डॉ. दिगंबर सिंह के बेटे हैं. डॉ. शैलेश सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को हुआ. डॉ. शैलेश सिंह की माता का नाम स्व. आशा सिंह है. पत्नी का नाम डॉ. कीर्ति चौधरी है. डॉ. शैलेश सिंह ने MBBS किया है. वह एक व्यापारी हैं. डॉ. शैलेष सिंह का दौसा में इंजीनियरिंग कॉलेज और भरतपुर में नर्सिंग कॉलेज चलता है.

डॉ. शैलेश सिंह वर्ष 2008 से बीजेपी में शामिल हुए. डॉ. शैलेश सिंह वर्ष  2018 में बीजेपी से डीग - कुम्हेर विधानसभा से चुनाव लड़े थे और 8 हजार 218 वोटो से हार गए. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में डॉ.शैलेष सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे. डॉ. शैलेश सिंह  हाल में जिला कबड्डी संघ, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हैं. वर्तमान राजस्थान कबड्डी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.  डॉ. शैलेश सिंह दिसंबर 2019 से जनवरी 2023 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे है.  

बीजेपी ने क्यों दिया टिकट 
डॉ. शैलेश सिंह के पिता स्व. डॉ. दिगंबर सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे. डॉ. दिगंबर सिंह वर्ष 2003 विधायक रह चुके हैं. उसके बाद साल 2008 में दिगंबर सिंह ने मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को हराया था. इसके अलावा दिगंबर सिंह कैबिनेट मंत्री, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग साल 2004 से 2007 तक रह चुके हैं. 2010 से 2014 तक बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे. 

वर्ष 2013 में बनी बीजेपी की वसुंधरा सरकार में डॉ. दिगंबर सिंह बीसूका उपाध्यक्ष भी रहे थे. डॉ. दिगंबर सिंह और बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का गहरा याराना था.  डॉ. दिगंबर सिंह के देहांत के बाद भी बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का गहरा लगाव डॉ. शैलेश सिंह के साथ देखा गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election2023 : मेवाड़ राजघराने के विश्वराज और सीपी जोशी के बीच सीधा मुकाबला, जानें- यहां का जातिगत समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget