एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी का सीएम गहलोत पर तंज, कहा- 'राजेश पायलट को बता रहे मित्र और बेटे को नाकारा, निकम्मा...'

Rajasthan News: सीपी जोशी ने सरकार पर आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उन्होंने कहा देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली राजस्थान में ही है.

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (bjp president cp joshi) ने प्रदेश की गहलोत सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने कहा प्रदेश में महंगाई, अपराध, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार चरम पर है. मुख्यमंत्री अपनी सरकार की कमियां स्वीकार करने की अपेक्षा दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं. जोशी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत राजेश पायलट को अपना मित्र बताते हैं तो फिर मित्र का बेटा नकारा, निकम्मा और गद्दार कब से हो गया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकतंत्र और सुशासन पर बात करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुके हैं.

सीपी जोशी ने आगे कहा, "देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली देने वाले मुख्यमंत्री को महंगाई पर बात करने का नैतिक हक नहीं है. महंगाई को कम करने के लिए केंद्र और अन्य राज्यों की सरकार ने पेट्रोल पर वेट और टैक्स घटाया, परंतु प्रदेश सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं की है. आखिर क्या कारण है कि आप साढे चार साला से प्रदेश की जनता की जेब काट रहें हो. अपराध में प्रदेश की स्थिति बदतर है. रेप, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है. एनसीआरबी के आकड़े स्पष्ट रूप से यह बात कह रहे हैं. आप बातों को घुमा फिरा कर कहते हैं और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास बार-बार करते हैं. अब आपका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है."

'तुष्टीकरण की नीतियों को देख चुके हैं'

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आगे कहा, "तुष्टिकरण इस सरकार का काला चेहरा है. चाहे मालपुरा की घटना हो या करौली की घटना हम इनकी तुष्टीकरण की नीतियों को देख चुके हैं. लोग अपना घर खाली करके चले जाते हैं और सरकार की नींद नहीं उड़ती. प्रदेश में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां मोटरसाइकिल पर पांच लोग बिना हेलमेट बैठकर जाएं उनका चालान नहीं बनता और कुछ जगह तीसरा कोई बैठ जाए तो चालान हो जाता है. यह तुष्टीकरण नहीं है, तो क्या है. फूट डालो राज करो यह कांग्रेस का मूल मंत्र रहा है. जिसे प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत माता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हों, तुष्टिकरण के बयान देना उनके स्वभाव में है." 

'भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे खुलेंगे'

सरकार को घेरते हुए जोशी ने कहा, "सरकारी कार्यालयों में काला धन मिलना, सरकार के मंत्री द्वारा सदन में सरकार पर भ्रष्टाचार की लाल डायरी का जिक्र करने पर, उन्हें रातों रात हटा देना आपकी नियत पर प्रश्न लगाता है. जब आपकी एजेंसियां भ्रष्टाचार पर काम नहीं कर रही है, तो ऐसे में केंद्रीय एजेंसियां क्यों नहीं आएंगी ऐसी भी ने 600 से अधिक मामले भ्रष्टाचार के दर्ज किया आपने इनमें से कितने मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी. आप भ्रष्ट अधिकारियों को वापस उसी जगह पोस्टिंग दे रहे हैं. आपका विधायक और मंत्री सरेआम मंचों पर आपके भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे उजागर कर रहे हैं. आपकी सरकार में जनता के पैसों पर डाका डाला जा रहा है . डाकुओं की तरह सरकारी पैसा लूटा जा रहा है. अन्नपूर्णा पैकेट में मिलावट, बिजली खरीद में भ्रष्टाचार, बच्चों का पोषाहार खा गए. आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार आई है, जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के कई विधायकों से खुश नहीं है जनता? राजस्थान में रिवाज बदलने के लिए पार्टी कर सकती है यह काम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget