एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के चुनावी रण में उतरे करोड़पति संत, जानें BJP-कांग्रेस के इन प्रत्याशियों ने कैसे बटोरी इतनी संपत्ति?

Rajasthan Election 2023: पोकरण से बीजेपी ने महंत प्रतापपुरी महाराज को फिर से प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है. नामांकन के साथ लगाए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 3.39 करोड़ रुपये हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने संत और धर्म गुरुओं को अपना प्रत्याशी बनाया है. चुनावी मैदान में सियासत का बड़ा दांव खेला गया है. आगामी 25 नवंबर को प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपना दम लगा रहे हैं. ऐसे में धर्मगुरु और संतो को कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों ने अलग-अलग सीटों पर अपना प्रत्याशी बनाया है. आइए जानते हैं, इन धर्म गुरुओं और संतों के पास कुल कितनी संपत्ति है और इनकी आय का मुख्य स्रोत क्या है? 

दरअसल, पश्चिमी राजस्थान की हॉट सीट पोकरण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने महंत प्रतापपुरी महाराज को फिर से प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है. नामांकन के साथ लगाए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 3.39 करोड़ रुपये हैं. 2.64 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी तो सिर्फ पूजा पाठ और दक्षिणा से अर्जित की हुई है. महंत प्रतापपुरी के पास 1.41 लाख रुपये और 11 तोला सोना है. आय का स्रोत पूजा पाठ के साथ कृषि को बताया गया है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सालेह मोहम्मद के पास 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं. इनमें 1.28 करोड़ की संपत्ति बढ़ी. इनके पास  एक फॉर्च्यूनर एक ट्रैक्टर है. इनका विधायक पेंशन की वजह से एक करोड़ 28 लाख रुपये पिछले पांच सालों में संपत्ति बढ़ी हैं.

बाबा बालक नाथ के पास 13.29 लाख की संपत्ति
वहीं सिरोही विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ओटाराम देवासी के पास एक करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें देवासी ने इनोवा कार पूजा-पाठ के पैसों से लिया है. साथ ही पिछले 5 साल में 23 लाख रुपये की संपत्ति बढ़ी है. बता दें कि, ओटाराम देवासी देवासी समाज के संत माने जाते हैं और सिरोही से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी रह चुके हैं. इसके साथ ही तिजारा विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बाबा बालक नाथ के पास 13.29 लाख की संपत्ति है. इनकी आय का स्त्रोत सांसद वेतन और भत्ता है. बता दें कि, 2019 में अलवर से लोकसभा सांसद चुने गए थे. वहीं हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बालमुकुंद की 88 लाख की संपत्ति है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस बार मतदान बूथ होंगे खास, दिखेगी कला और संस्कृति की झलक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget