एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: अर्जुन राम मेघवाल ने महंगाई को लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा- 'इनकी वजह से राजस्थान सबसे...'

Rajasthan Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कमजोर आर्थिक प्रबन्धन के कारण खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल की कीमतों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है.

Rajasthan Assembly Election 2023: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महंगाई को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया.

राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दिनों महंगाई राहत कैंप का जो छलावा प्रदेशवासियों के साथ किया उससे यह स्पष्ट हो गया कि इनकी नीतियों और आर्थिक एवं वित्तीय प्रबंधन के कारण प्रदेश में महंगाई बढ़ी है.

मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार के कुप्रबन्धन के कारण राजस्थान महंगाई को लेकर देश में सबसे उपरी पायदान पर आ गया है. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में महंगाई दर पिछले एक साल से हर माह राष्ट्रीय औसत से अधिक बढ़ी है और प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया है.

'कांग्रेस के झूठे रवैये समझ चुकी है जनता'
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कमजोर आर्थिक प्रबन्धन के कारण खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल की कीमतों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है. उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और अब जनता कांग्रेस नेताओं के इस झूठे रवैये को समझ चुकी है.

कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार पर लगाये आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता मंहगाई एवं बेरोजगारी के बोझ तले दबी हुई है. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के उपभोक्ताओं को बिजली पर छूट मिल रही है जिस कारण एक करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली का बिल शून्य आ रहा है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: उदयपुर में बोहरा समाज के लोगों में क्यों है आक्रोश, सीएम अशोक गहलोत से रखी ये दो मांगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget