एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'सचिन पायलट मेरे मित्र, अगर कांग्रेस उन्हें...', पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनियां के बयान से सियासी हलचल तेज

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर सतीश पूनियां ने तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया.

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी तेज हो गई है. आज उसके लिए विधिवत दादिया पंचायत सूरजपुरा (वाटिका) में भूमि पूजन किया जा रहा है. इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को पूरे प्रदेश के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के ऐतिहासिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे. जिसकी तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मार्गदर्शन राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा.

वहीं सतीश पूनियां ने सचिन पायलट पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पायलट को अपना अच्छा मित्र बताया है. दरअसल, कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सतीश पूनियां ने कहा कि सचिन पायलट मेरे अच्छे मित्र हैं, अगर कांग्रेस आलाकमान में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री होते. 

परिवर्तन यात्रा में जेसीबी से स्वागत 

बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा का जगह-जगह जेसीबी और ऊंट गाड़ियों के साथ फूलों की वर्षा की गई है. सतीश पूनियां और अरुण सिंह ने संबोधित करते हुये कहा, "मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागौर के परबतसर में बीजेपी को आशीर्वाद देने के लिये भारी संख्या में पहुंचे किसानों और युवाओं के जोश को देख लें, जिन्होंने बीजेपी की सरकार लाने और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का दृढ़ संकल्प ले लिया."

उन्होंने आगे बताया, "यह यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी, लगभग 10 हजार किलोमीटर चलकर यात्रा पूरी होगी. अजमेर जिले में पेयजल संकट,बिजली कटौती, बिजली के बढ़े हुए बिल, अवैध घुसपैठ, बिगड़ी कानून व्यवस्था इत्यादि मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल है."

किसानों से वादाखिलाफी का आरोप 

सतीश पूनियां ने कहा,"कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने किसान कर्जमाफी का वादा किया था और इनके नेता राहुल गांधी ने भी जनसभाओं में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि चाहे चंद्रमा छिप जाए, सूरज उगे या ना उगे, कर्ज माफी करेंगे, लेकिन पूरे 5 साल किसान कर्ज माफी का इंतजार करते रहे और 19422 किसानों की जमीनें नीलाम हो गईं, सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली, जिसकी वजह कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करने से किसान प्रताड़ित हैं."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियां शुरू, 17 सितंबर को राजस्थान के जिलों में होगा ये भव्य आयोजन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget