एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- मेरा इस्तीफा परमानेंट सोनिया गांधी के पास पड़ा है, जब वह चाहेंगी उपयोग करेंगी

सचिन पायलट के दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद एक बार फिर से राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चाएं और अफवाहें जोर पकड़ती नजर आ रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) के अंत मे होंगे. अभी सरकार के कार्यकाल में डेढ़ साल का वक्त बचा है. सचिन पायलट (Sachin Pilot) के दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद एक बार फिर से राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चाएं और अफवाहें जोर पकड़ती नजर आ रही है. शनिवार को खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी.

क्या बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों मीडिया में चर्चाएं चल रही हैं कि सरकार बदल रही हैं. सीएम बदलेंगे, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मेरा इस्तीफा तो परमानेंट सोनिया गांधी के पास में है. जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगेगी, यह काम रातोंरात हो जाएगा. इसपर कोई चर्चा और चिंतन नहीं होंगे आलाकमान फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है. मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि आप इन अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. इस तरह की अफवाहों से गवर्नेंस पर फर्क पड़ता हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी इसका असर पड़ता है.

बजट को लेकर क्या कहा
राजस्व सेवा परिषद के अधिवेशन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि मीडिया में सीएम बदलने की चर्चा फिर से शुरू हो गई हैं. लेकिन मैं इतना जानता हूं कि जब आलाकमान को मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी के कानोंकान खबर नहीं लगेगी. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार संकट में थी. जो मुसीबत आई वह आप सबकी दुआओं से हम बच गयी. उसके बाद हमने अच्छा बजट पेश किया, जिसमें हर वर्गों का ख्याल रखा गया.

आरएसएस को लेकर क्या कहा
उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आप मुख्यमंत्री लगते नहीं हैं. मैंने उनको कहा कि भगवान ने मेरी बॉडी ऐसी बनाई है, जिससे मैं आम लोगों जैसा ही लगता हूं. मेरे आगे पीछे बंदूकों वाले बॉडी को रखता तो सीएम लगता. मैं AK47 वाले बॉडीगार्ड को रखता नहीं हूं, इसलिए आम लोगों जैसा लगता हूं. इस दौरान मंच गहलोत के केंद्र सरकार और आरएसएस पर हमला बोलते ही सभागार में बिजली गुल हो गई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि मैंने आरएसएस का नाम लिया और बिजली चली गई.

ये भी पढ़ें-

Jodhpur: कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले 1136 लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन कल, आज दिवंगतों की याद में होगी भजन संध्या

Rajasthan News: दौसा की पहचान बन चुकी है डोवठा मिठाई, राजा-रजवाड़ों से लेकर कई नेताओं को भाया स्वाद, आज करोड़ों का बना कारोबार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget