एक्सप्लोरर

'यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाकर सरकार ने गलती को...', UPS पर क्या बोले अशोक गहलोत?

Rajasthan Politics: यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर वार पलटवार का सिलसिला जारी है. कांग्रेस नई योजना का विरोध कर रही है. वहीं, सत्ता पक्ष मोदी कैबिनेट के फैसले का बचाव कर रही है.

Ashok Gehlot on Unified Pension Scheme: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऐलान किया है. मोदी कैबिनेट की बैठक में नई योजना को 1 अप्रैल 2025 से लागू करने का फैसला लिया गया. अब विपक्ष ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मुद्दा बना दिया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से वार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. नई पेंशन स्कीम की आड़ में कांग्रेस केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है.

बता दें कि चुनावी साल में पुरानी पेंशन स्कीम पर राजस्थान की तत्कालीन सरकार और केंद्र आमने सामने हो गये थे. अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में कर्मचारियों के लिए कांग्रेस की सरकार पुरानी पेंशन योजना लेकर आयी थी. बीजेपी और केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना का विरोध करते हुए शेयर मार्केट आधारित न्यू पेंशन को बेहतर बताया था. उन्होंने कहा कि अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाकर सरकार ने गलती को स्वीकार कर लिया है. 

यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर अशोक गहलोत क्या बोले?

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजस्थान में जब हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू की तब बीजेपी और केन्द्र सरकार ने विरोध किया था और शेयर मार्केट आधारित न्यू पेंशन स्कीम को श्रेष्ठ बताया था. केन्द्र सरकार की तरफ से नई योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करना एक स्वीकारोक्ति है कि न्यू पेंशन स्कीम में बड़ी खामियां थीं जो हम लगातार कह रहे थे."

गौरतलब है कि सत्ता पक्ष के नेता यूनिफाइड पेंशन स्कीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं मोदी कैबिनेट के फैसले को जनहित में उठाया गया कदम बताया है. कर्मचारियों की लंबे अरसे से पुरानी पेंशन स्कीम की मांग थी. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम का लाभ मिलता है. अब मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें-

'आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी...', NC से कांग्रेस के गठबंधन पर भड़के CM भजनलाल शर्मा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget