एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: गहलोत के मंत्री का पायलट पर हमला, पूछा- 2014 और 19 में क्यों हुए क्लीन बोल्ड?

Rajasthan News: परसादी लाल मीणा छह बार के कांग्रेस विधायक हैं और तीसरी बार अशोक गहलोत के मंत्रीमंडल में है. सभी तीनों सरकार में वे मंत्री रहे. फिलहाल मीणा राजस्थान के चिकित्सा मंत्री हैं.

Parsadi Lal Meena on Sachin Pilot: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक समय-समय पर साल 2018 की चर्चा जरूर छेड़ देते हैं. आखिर सचिन पायलट को सीएम क्यों बनाया जाय और क्यों न बनाया जाय? इसके लिए दोनों गुटों के समर्थकों की अपनी-अपनी दलीलें है. एक बार चुनाव से पहले यहां पर आरोप-प्रत्यारोप तेजी से शुरू हो गया है. 

दरअसल, मंगलवार को सिरोही जिले के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अशोक गहलोत के खास मंत्री परसादी लाल मीणा ने सचिन पायलट पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "साल 2014 और 19 में कौन अध्यक्ष था? आखिर क्यों शून्य सीटें आईं? क्यों हुए क्लीन बोल्ड? उसकी बात कोई नहीं करता. व्यक्ति विशेष की बात नहीं होती है. साल 2019 में शून्य सीट आई तो उस समय प्रदेश में हमारी सरकार थी." इससे एक बार फिर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. मीणा के इस बयान के कई अर्थ  निकाले जा रहे हैं.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?
सिरोही में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहब्बतनगर, शिवगंज का भी शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री पहुंचे थे. इस दौरान विधायक संयम लोढ़ा ने उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा, ''पायलट को यह बताना चाहिए कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान से कांग्रेस के जीरो सांसद क्यों आये? 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अध्यक्ष कौन थे? राजस्थान में कांग्रेस की जीरो सीट आईं. इसकी चर्चा कोई नहीं करता? व्यक्ति विशेष की बात नहीं है?

कौन हैं परसादी लाल मीणा?
दौसा जिले की लालसोट विधान सभा सीट से परसादी लाल मीणा छह बार के कांग्रेस विधायक हैं. परसादी लाल मीणा तीसरी बार अशोक गहलोत के मंत्रीमंडल में है. सभी तीनों सरकार ने वो मंत्री रहे. अभी परसादी लाल मीणा चिकित्सा मंत्री हैं. पूर्व में दो बार परसादी लाल मीणा अशोक गहलोत मंत्री मंडल में सहकारिता व खाद्य मंत्री रह चुके हैं. परसादी लाल गहलोत के सबसे खास मंत्रियों में से एक हैं. पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के लिए मजबूत नेता हैं. सचिन पायलट भी पूर्वी राजस्थान से आते है. सचिन दौसा से सांसद रहे हैं. दौसा लोकसभा क्षेत्र में ही लालसोट विधानसभा सीट आती है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: स्मृति ईरानी ने पायलट गुट को दिया गहलोत पर हमले का मौका,ये दांव पलट देगा सियासी गेम!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget