एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, 'बीजेपी किसी भी तरह पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनाव...'

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी और RSS मिलकर येन-केन-प्रकरेण पंचायतीराज और नगरीय निकाय के चुनाव जीतना चाहती है.

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार मनमाने तरीके से पंचायती राज एवं नगरीय निकायों का पुनर्गठन कर रही है. मैं ऐसा पहली बार देख रहा हूं कि सारे नियम-कानून तोड़े जा रहे हैं.

गहलोत ने कहा, ‘‘जिलाधिकारियों ने जनता की आपत्तियां दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने की बजाय हाथ खड़े कर दिए हैं और जिलाधिकारी कह रहे हैं कि हम कुछ नहीं कर पाएंगे, सारा काम राज्य सरकार के स्तर से हो रहा है.’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर येन-केन प्रकारेण पंचायती राज और नगर निकाय के चुनावों में जीत चाहते हैं.''

एक देश एक चुनाव पर अशोक गहलोत का सवाल

गहलोत ने कहा, ''भरतपुर के जिला प्रमुख पद समेत कई जगह उपचुनाव तक नहीं करवाए गए. फिर ‘एक देश-एक चुनाव‘ के नाम पर कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव नहीं करवाए और अब ये वोट बैंक को साधकर जीतने के लिए नियमों एवं जनता की सहूलियत को भी अनदेखा कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा कि न तो न्यूनतम और अधिकतम जनसंख्या के पैमाने को माना जा रहा है और न ही मुख्यालय से उचित दूरी का ध्यान रखा जा रहा है. कहीं शहर से 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों को नगरीय निकायों में मिलाया जा रहा है तो कहीं गांवों को इस तरह पंचायतों से जोड़ा जा रहा है कि पंचायत मुख्यालय 5 से 10 किलोमीटर दूर हो गया है.

जनता में  बढ़ रहा आक्रोश- अशोक गहलोत 

अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं है. जनता में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है. जिलाधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राजनीतिक दबाव में न आकर नियमानुसार सुसंगत तरीके से पूरी पुनर्गठन प्रक्रिया को अंजाम दें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget